सांइस कॉलेज में हुई छेड़खानी के बाद आई नेक्स्ट ने टटोला कॉलेजेज की सिक्योरिटी

- साइंस कॉलेज ग्राउंड में शाम होने के बाद जुटते हैं पियक्कड़

- किसी भी ग‌र्ल्स इंस्टीट्यूट्स के बाहर नहीं है फूलप्रूफ सिक्यूरिटी

PATNA: पटना ग‌र्ल्स के लिए लगातार अनसेफ जोन बन रहा है। सड़क या मोहल्ला, स्कूल हो या कॉलेज, बस स्टॉप हो या बस के अंदर ग‌र्ल्स के लिए परेशानी कम नहीं है। गुरुवार को साइंस कॉलेज में डिपार्टमेंट के भीतर बाहरी लड़के द्वारा छेड़खानी ने ग‌र्ल्स सिक्यूरिटी पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। इसी को ध्यान में रखकर शुक्रवार को आई नेक्स्ट रिपोर्टर्स ने पटना के कुछ प्रीमियर ग‌र्ल्स इंस्टीट्यूट एवं कुछ कॉलेजों में एंट्री प्वाइंट की रियलिटी जांच की।

पटना वीमेंस कॉलेज

दोपहर क्ख्:0ख् बजे

सबसे पहले आई नेक्स्ट के रिपोर्टर दोपहर क्ख्:0ख् बजे पटना वीमेंस कॉलेज कैंपस में एंट्री की। कैंपस के गेट पर तैनात गार्ड मोबाइल पर बात करने में मशगूल था। रिपोर्टर जब अंदर घूमने लगा तो गार्ड ने फोन पर बात समाप्त कर रिपोर्टर को टोका। क्या बात है।

जीडी वीमेंस कॉलेज

दोपहर क्ख्:क्भ् बजे

दोपहर के क्ख्:क्भ् बजे। रिपोर्टर गेट से अंदर जाने का प्रयास कर रहा था। गेट पर तैनात गार्ड रिपोर्टर को रोकते हुए पूछता है कहां जाना है। बताया गया मैं आईनेक्स्ट में रिपोर्टर हूं। गार्ड आई कार्ड मांगता है। रिपोर्टर कहता है कार्ड नहीं है। गार्ड कहता है सर, दो बजे तक इंतजार करना होगा। ग‌र्ल्स की छुट्टियां होने के बाद आप अंदर जा सकते हैं।

मगध महिला कॉलेज

दोपहर क्ख्:ब्0 बजे

मगध महिला कॉलेज पहुंचने पर बिहार पुलिस के जवान गेट पर आराम फरमाते हुए नजर आए। प्राइवेट गार्ड गेट पर तैनात थे। उन्होंने जांच के लिए रोका। गार्ड ने कहा सर आई कार्ड के बिना हम कैसे मान लें कि आप रिपोर्टर हैं।

साइंस कॉलेज

दोपहर क्:फ्भ्

साइंस कॉलेज जहां गुरुवार को डिपार्टमेंट में अंदर घुस कर बाहरी लड़के ने ग‌र्ल्स स्टूडेंट्स के साथ छेड़खानी किया था, शुक्रवार को भी सिक्यूरिटी में कोई खास अंतर नहीं दिखा। कॉलेज कैंपस ख्8 एकड़ में फैला हुआ है। कैंपस में बाहरी तत्वों को रोकने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। न ही गेट पर और न ही कैंपस के अंदर।

कई कॉलेजों का एक कैंटीन

साइंस कॉलेज कैंपस में एक कैंटीन है, जिसमें साइंस कॉलेज के अलावा पीयू एवं पटना कॉलेज के स्टूडेंट्स के अलावा बाहरी लोग भी आ जाते हैं।

सिक्यूरिटी के नाम पर मेन गेट बंद

पटना साइंस कॉलेज में इंट्री के लिए अशोक राज पथ व यूनिवर्सिटी कैंपस गेट से इंट्री का रास्ता है। सिक्यूरिटी के नाम पर प्रिंसिपल द्वारा अशोक राज पथ स्थित मेन गेट बंद कर दिया गया है। लेकिन दूसरे गेट से से कोई भी व्यक्ति बिना रोक-टोक अंदर आ-जा सकता है।

सीढि़यों के सहारे आते हैं कैंपस में

साइंस कॉलेज का मेन गेट बंद होने के बाद भी शाम ढ़लते ही अशोक राज पथ से टायर से बने सीढि़यों के सहारे लोग कैंपस में इन कर जाते हैं। यहां अवांछित तत्व कैंटीन व ग्राउंड में बैठकर बोतल खोलते हैं। एक कर्मी ने बताया कि पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ने से इसमें सुधार हो सकता है।

ग‌र्ल्स कॉलेजों के बाहर नहीं दिखी पुलिस

जेडी वीमेंस कॉलेज व मगध महिला कॉलेज को छोड़कर कहीं भी पुलिस बल नहीं दिखे। इन दोनों जगहों पर पुलिस जवान तैनात तो थे लेकिन वे आराम फरमा रहे थे। सभी ग‌र्ल्स कॉलेजेस में प्राइवेट गार्ड ही सभी काम संभाले हुए थे। गार्ड ने रोका। परिचय पूछा, रिपोर्टर ने अपना परिचय दिया। गार्ड ने जवाब दिया सर आई कार्ड, प्लीज।

कैंपस के बाहर ग‌र्ल्स अनसिक्योर्ड

ग‌र्ल्स कॉलेजेस कैंपस में जाने के लिए टाइट सिक्यूरिटी दिखी वहीं कैंपस के बाहर कुछ जगहों पर बस के पीछे तो कहीं खुलेआम ब्यॉज एवं ग‌र्ल्स को मिलते-जुलते देखा गया।