इस होली पर कौन सा रंग अपनाएं जो साल भर हमें हेल्दी, ऐनर्जेटिक और धनवान बनाए। तो आइए जानते हैं किस राशि के लिए कौन सा रंग उपयोगी है।

मेष-वृश्चिक: इन दोनों ही राशियों के स्वामी मंगल है। मंगल का रंग लाल है और उनका पूजन भी लाल सामग्री से ही होता है। इसलिए इन राशि के व्यक्तियों को लाल रंग से होली खेलना लाभदायक होगा। इससे उनको मान-सम्मान मिलेगा तथा गुस्से पर कंट्रोल होगा। भूमि से लाभ मिलेगा, कर्जे से मुक्ति मिलेगी। विवाह में बाधा नहीं आएगी।

वृषभ-तुला: इन दोनों राशियों के स्वामी शुक्र हैं। शुक्र सफेद चमकीले ग्रह के रूप में है। वृषभ-तुला राशि वाले जातक होली पर सफेद रंग के कपड़े पहनें और होली खेलने में येलो और स्काई ब्लू कलर का यूज करें। इससे वैभव की प्राप्ति होगी। विलासिता पूर्ण जीवन का आनंद उठा सकेंगे। मित्र, परिजन सभी आपको सम्मान देंगे और समय अच्छा गुजरेगा।

मिथुन-कन्या: इन दोनों राशियों के स्वामी बुध हैं। बुध बुद्धि और और वाणी से संबंधित माने जाते हैं। ज्योतिषियों के अनुसार बुध हरे रंग का प्रतिनिधि ग्रह है। मिथुन-कन्या राशि वाले व्यक्तियों को होली पर सुबह गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए। हरे रंग से होली खेलनी चाहिए। इसके प्रभाव से वो व्यापार और नौकरी में सम्मानजनक उपलब्धि पा सकेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति और संतान भी प्रगति करेगी। संतानहीन को संतान की प्राप्ति होगी।

कर्क:  इस राशि का स्वामी चंद्रमा हैं। चंद्रमा मन और धन से संबंधित ग्रह है। जो पूरी तरह सफेद है। कर्कराशि के लोगों को सफेद आक के फूलों से भगवान शिव का पूजन कर पीले, केसरिया और हरे रंग से होली खेलरी चाहिए। जो उनके लिए धन प्रदाता और सुख में वृद्धि करने वाला होगा। हरा रंग शांति देता है। संतान का सुख मिलेगा तथा समाज में सम्मान भी मिलेगा।

सिंह: इस राशि का स्वामी सूर्य है। जो सारे ग्रहों के भी स्वामी है। लाल, पीला, महरुन और नारंगी सूर्य से जुड़े रंग हैं। सिंह राशि वाले जातकों को होली के दिन सुबह सूर्य को लाल गुलाब मिला जल देना चाहिए और लाल रंग से होली खेलनी चाहिए। इससे उन्हें ऊर्जा मिलेगी, शरीर में शक्ति का संचार होगा। बुद्धि तेज होगी। उच्च पद पर आसीन होंगे।

धनु: मीन- इन दोनों राशियों के स्वामी गुरु है। गुरु धर्म शुद्ध आचरण, सात्विक प्रवृत्ति और धन देने वाला ग्रह है। धनु-मीन राशि के जातकों को होली के दिन सुबह भगवान शंकर का हल्दी की गांठ से पूजन करना चाहिए और गरीबों को खाना खिलाना चाहिए। होली पर पीले रंग का इस्तेमाल इनके लिए लाभदायक रहता है जो इन्हें धन, मान-सम्मान और सफलता दिलाएगा।

मकर-कुंभ: इन राशियों का स्वामी शनि है। शनि न्यायप्रिय और धीमी चाल से चलने वाला ग्रह है, जिनका रंग नीला है। शनि सात्विक और धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को कभी कष्ट नहीं देते हैं। मकर और कुंभ राशि के लोगों को होली में नीले, सफेद, काले, ब्राउन रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए। होली के दिन मजबूर की मदद करें और और काले कुत्ते को तेल लगी रोटी खिलाएं।

"हमारी राशि के हिसाब से रंगों का इस्तेमाल करना लाभकारी ही रहता है। इससे सुख, धन और वैभव की प्राप्ति होती है."

-डॉ। संजीव अग्रवाल, ज्योतिष और वास्तुशास्त्री