- आई नेक्स्ट ने शुरू की पेड़ों की पॉपुलेशन बढ़ाने की मुहिम

- वन विभाग के सहयोग से रोपे गए पौधे

- लोगों ने प्लांटेशन के साथ उनकी देखरेख करने की भी ली शपथ

LUCKNOW: लगातार बढ़ती पॉपुलेशन का असर अब हमारे जीवन पर पड़ रहा है। ऐसे में हेल्दी लाइफ के लिए आई नेक्स्ट ने व‌र्ल्ड पॉपुलेशन डे के अवसर पर सैटर्डे को 'पेड़ों की पॉपुलेशन बढ़ाओ' अभियान की शुरुआत की। इसके तहत आई नेक्स्ट ने वन विभाग के सहयोग से बटलर पैलेस स्थित पार्क में प्लांटेशन किया।

प्लांटेशन की ली शपथ

इस अवसर पर हेल्प यू ऑर्गनाइजेशन के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर पौधे रोपने में सहयोग किया। हेल्पयू के हर्ष वर्धन अग्रवाल, डॉ। आईसी शर्मा, कुसुम वर्मा, महेन्द्र भीष्म, राम खेलावन सहित अन्य लोगों ने मिलकर आम, नीम, गुलमोहर, आम, नीम, पाकड़, इमली के पौधे लगाये। प्लांटेशन करने वाले सभी लोगों ने आई नेक्स्ट एक्टिविटी की सराहना की और शपथ लेते हुए कहा कि वे इन सभी प्लांट्स की देखरेख भी करेंगे और प्लांट्स की पॉपुलेशन बढ़ाने में सहायता करेंगे। हेल्प यू एजुकेशनल एंड चेरिटेबल ट्रस्ट के फाउंडर ट्रस्टी हर्ष वर्धन अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि लोगों को प्लांटेशन करने के लिये आगे आना चाहिए। एक पेड़ जिंदगी देता है। एक पेड़ चार लोगों की जरूरतों के मुताबिक ऑक्सीजन प्रोवाइड कराने में सक्षम है। अगर हर व्यक्ति कम से कम अपने नाम से एक पेड़ भी लगाये तो हरियाली को काफी हद तक बचाकर पॉल्यूशन पर कंट्रोल पाया जा सकता है।

कल यहां होगा प्लांटेशन

आई नेक्स्ट की ओर से संडे को मोतीनगर नारी अनाथालय में प्लांटेशन किया जाएगा। इसमें इस सेंटर में रहने वाले लोगों के द्वारा पौधे रोपे जाएंगे।