- 55 पदों के लिए आज से शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

BAREILLY:

परिवहन निगम बरेली परिक्षेत्र में धांधली से हुई संविदा कंडक्टर पद की भर्ती नए सिरे से करने की कवायद शुरू कर दी है। लखनऊ से जीएम फ्राइडे को पहुंच रहे है। जो कि संविदा कंडक्टर की भर्ती करेंगे। नए सिरे से भर्ती होने के कारण धांधली से आवेदकों की भर्ती करने वाले अधिकारियों के पसीने छूट रहे हैं। उन्हें इस बात का डर सताने लग गया है कि कही आवेदक अपने पैसे न मांगने लग जाएं।

सुबह 11 बजे तक पहुंचेंगे जीएम

जीएम आलोक सक्सेना आज सुबह 11 बजे तक बरेली पहुंच जाएगी। मिली जानकारी के मुताबिक, वह वाया रोड बरेली आ रहे हैं। धांधली से हुई भर्ती को ध्यान में रखते हुए मेरिट के हिसाब से कंडक्टर की भर्ती फिर से होगी। इसके लिए मेरिट में आ रहे आवेदकों को इंफॉमर्ेंशन दे दी गयी है। इस भर्ती प्रक्रिया से बरेली के आरएम को दूर रखा गया है। बरेली परिक्षेत्र में 55 संविदा कंडक्टर पद की भर्ती होनी है। जिसके लिए 677 आवेदन आए हुए हैं।

एक नजर मांगे गए आवेदन पर

- 15 से 18 मार्च तक मांगे गए आवेदन।

- 55 पद के लिए 677 आवेदन आए।

- 18 से 35 एज लिमिट।

- इंटर पास।

इस आधार पर बनी है मेरिट

-मृतक अश्रित।

- भूतपूर्व सैनिक।

- अर्ध सैनिक बल।

- परिवहन निगम के रिटायर कर्मचारी।

- होमगार्ड।

- एनसीसी।

- प्रांतीय रक्षा दल।

- कम्प्यूटर ए लेबल कोर्स।

- आईटीआई।