एमएनएनआईटी में पांच दिवसीय कार्यक्रम का किया गया आयोजन

ALLAHABAD: प्रबंधन अध्ययन विभाग मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी संस्थान ने अपने शिक्षक व कर्मचारियों के लिए पांच दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया। शुरुआत सरस्वती पूजन से हुई। मुख्य अतिथि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस प्रकाश कृष्ण थे। संस्थान के निदेशक प्रो। राजीव त्रिपाठी ने अध्यक्षता की। प्रबंधन विभाग के प्रमुख डॉ। तनुज नन्दन ने स्वागत भाषण दिया।

शैक्षिक स्तर पर भावुकता की छूट

मुख्य अतिथि जस्टिस प्रकाश कृष्ण ने कहा कि हमें नैतिकता से दूर नहीं जाना चाहिए। प्रो। राजीव त्रिपाठी ने निर्णय लेने के मूल्य पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में नियमों व सिद्धांतों का बहुत मूल्य है। शैक्षिक व प्रशासनिक कार्यो में भेद बताते हुए कहा कि शैक्षिक स्तर पर इंसान भावुक होकर लोगों को माफ करने कि क्षमता रखता है। प्रशासनिक कार्यो में इंसान नियमों से बंधा होता है। अंत में डॉ। पियाली घोष ने सभी का आभार प्रकट किया।