RANCHI: रांची वासी होल्डिंग टैक्स के सेल्फ असेसमेंट को लेकर संशय में हैं। एक ओर जहां नगर निगम की ओर से लोगों को सेल्फ असेसमेंट का फॉर्म वार्ड ऑफिस में दिया जा रहा है। वहीं, नए सिरे से सेल्फ असेसमेंट को अब तक कैबिनेट की मंजूरी तक नहीं मिली है। आम लोगों की परेशानी की मुख्य वजह यह है कि कैबिनेट की मंजूरी के बिना आखिर कैसे होल्डिंग टैक्स असेसमेंट का फॉर्म बांटा जा रहा है। इस मामले में रांची नगर निगम की ओर से कोई स्थिति स्पष्ट नहीं की जा रही है।

कैबिनेट के फैसले का इंतजार

रांची नगर निगम ने कुछ माह पहले नए सिरे से होल्डिंग टैक्स असेसमेंट का फैसला लिया था। नई टैक्स संरचना लागू करने का निर्णय भी लिया गया था। इसके लिए प्रारूप तय कर लिया गया था। लेकिन प्रारूप पर आज भी फैसला नहीं हो पाया है। पूर्व में एक ओर जहां ख्0क्ब् से न्यू टेक्सेशन रेट वसूलने का फैसला किया गया था, वहीं बाद में विरोध होने पर ख्0क्म् से वसूलने का प्रारूप तय किया गया। सरकार की ओर से स्वीकृति के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि टैक्स का प्रारूप क्या होगा।

शहरवासियों को होल्डिंग नंबर का इंतजार

नगर निगम की ओर से होल्डिंग टैक्स के लिए नंबर आवंटित किया जाता है। निगम की ओर से ऑल लाइन व ऑफ लाइन होल्डिंग के लिए आवेदन करना होता है। होल्डिंग नंबर के लिए आवेदन के बाद निगम की ओर से वेरिफिकेशन के बाद रेट तय करते हुए होल्डिंग नंबर आवंटित होता है। टैक्स के प्रारूप पर स्थिति स्पष्ट नहीं होने से कई लोग आवेदन लेने से बच रहे हैं, जबकि बड़ी आबादी को होल्डिंग नंबर का इंतजार है।

स्वीकृति से पहले फाइन की चेतावनी

रांची नगर निगम क्षेत्र के ख्.भ्0 लाख से अधिक मकानों का सेल्फ असेसमेंट ख् मई से लेकर फ्क् जुलाई तक करने का आदेश नगर है। निगम ने अप्रैल महीने में ही घोषणा की थी कि फ्क् जुलाई तक असेसमेंट नहीं करने वाले ऐसे आवासीय भवनों से रांची नगर निगम दो हजार और कॉमर्शियल भवनों से पांच हजार रुपए जुर्माना वसूलेगा। लेकिन इसके बाद रांची निगम अब तक खुद इस पर अनिर्णय की स्थिति में हैं।

कोट

नगर निगम की ओर से नए सिरे से होल्डिंग टैक्स असेसमेंट का प्रस्ताव सरकार के पास लंबित है। जानकारी के अनुसार, संचिका वित्त विभाग से स्वीकृत हो चुकी है। अब सिर्फ मंत्रिमंडल में पास होना बाकी है। मंत्रिमंडल से स्वीकृति के बाद ही नए सिरे होल्डिंग टैक्स से संबंधित नोटिफिकेशन संभव हो पाएगा।

संजीव विजयवर्गी, उप महापौर