लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी लोगों की जानेगी समस्याएं
ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ
लोकसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र बनाने से पहले कांग्रेस बनारस में भी लोगों की समस्याएं जानेगी। इसके लिए विभिन्न क्षेत्र के समूहों के साथ अलग-अलग मीटिंग होगी। शुरुआत 12 जनवरी को बिजनेसमेन, युवाओं व किसानों के साथ बैठक होगी। इस बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम व घोषणा पत्र समिति के मेंबर ललितेशपति त्रिपाठी मौजूद रहेंगे। इस दौरान संबंधित लोगों से विचार विमर्श करेंगे। यह कवायद पार्टी ने पहली बार स्टार्ट की है। इस बीच विभिन्न समुदायों व वर्गो से बीजेपी सरकार के कार्यकाल के संबंध में भी फीडबैक लिया जाएगा।
इन विषयों पर होगी बैठक
1. कृषि
2. उद्योग
3. आर्थिक नीति
4. युवा
5. महिला
6. स्वास्थ्य
7. एससी-एसटी
8. अल्पसंख्यक
9. असंगठित क्षेत्र
10. शिक्षा
11. पूर्व सैनिक
12. आधारभूत संरचना
13. मध्यम वर्ग
14. केंद्र-राज्य रिश्ते
15. क्षेत्रीय समस्याएं
16. राष्ट्रीय सुरक्षा
17. आंतरिक सुरक्षा
18. संस्थागत बदलाव
19. पर्यावरण
20. कला संस्कृति