कांग्रेस ही प्रदेश में बनाएगी मजबूत सरकार : शीला दीक्षित

27 साल यूपी बेहाल यात्रा का इलाहाबाद में हुआ जोरदार स्वागत

बाढ़ पीडि़तों के लिए रवाना हुई राहत सामग्री, पूर्व सीएम ने दिखाई हरी झंडी

ALLAHABAD:

'27 साल यूपी बेहाल यात्रा' के साथ इलाहाबाद पहुंची दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस की ओर से उत्तर प्रदेश में सीएम पद की दावेदार डॉ। शीला दीक्षित ने प्रदेश में पिछली 27 साल की सरकारों को नकारा बताया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ने देश को चार-चार प्रधानमंत्री दिए। इसके बावजूद इसकी स्थिति बदहाल है। सपा, बसपा, भाजपा ने मिलकर यूपी को बेहाल किया। उद्योग धंधे बंद पड़े हैं। अब कांग्रेस से जनता की उम्मीदें बढ़ी हैं। कांग्रेस ही इस बार प्रदेश में मजबूत सरकार बनाएगी। पत्रकारों से बातचीत के दौरान डॉ। दीक्षित ने कांग्रेस का एजेंडा क्लीयर किया। सिविल लाइंस स्थित होटल यात्रिक में यात्रा का स्वागत हुआ।

कौशांबी के लिए रवाना

इलाहाबाद से कौशाम्बी के लिए रवाना होने से पूर्व बाढ़ पीडि़तों के लिए राहत सामगी को मिनी ट्रक में लादा गया। करीब पांच हजार फूड पैकेट से भरे मिनी ट्रक को पूर्व मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर बाढ़ प्रभावित एरिया कोरांव, मेजा, करछना, बारा के साथ ही शहर के तीनों विधान सभा क्षेत्रों में रवाना किया।

शहर में भी निकाली रैली

यात्रा सिविल लाइंस से नगर निगम चौराहा, पानी टंकी, चौफटका, मुडेरा, सुलेमसराय, बमरौली होते हुए कौशाम्बी के लिए रवाना हो गई। यात्रा में सांसद डॉ। संजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल, सलीम शेरवानी, जफर अली नकवी, डॉ। रीता बहुगुणा जोशी, पूर्व मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, भगवती प्रसाद चौधरी आदि शामिल थे। जिलाध्यक्ष अनिल द्विवेदी, शहर अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता किशोर वाष्र्णेय, शेखर बहुगुणा, अवधेश त्रिपाठी, डॉ। रमेश जायसवाल, हलीम अंसारी, अभिषेक शुक्ला, यूपीसीसी महासचिव मनीष मिश्रा, रामकिशुन पटेल, रमेश पांडेय, संजय तिवारी आदि ने यात्रा का स्वागत किया। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष अनीता कुशवाहा ने प्रीतमनगर मोड़ पर यात्रा का स्वागत किया।

मऊआईमा में स्वागत

वरिष्ठ कांग्रेस नेता व शियाट्स के प्रति कुलपति प्रो। एसबी लाल ने मऊआईमा में यात्रा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश का विकास केवल कांग्रेस की सरकार में ही संभव है। क्योंकि कांग्रेस ही सभी को साथ लेकर चलती है।