-पीएम के संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस की कमान सौंपी गई मजबूत हाथ में

-निकाय चुनाव संबंधी निर्णय का अधिकार अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को

VARANASI

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला व महानगर अध्यक्ष के पावर को सीज करने का डिसीजन लिया है। कमेटी ने पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में पार्टी की कमान मजबूत हाथ में सौंप दी है। इसके साथ ही निकाय चुनाव के मद्देनजर जिला व महानगर के अध्यक्ष को कोई भी डिसीजन लेने पर रोक लगा दी है। सोर्सेज के मुताबिक अब चुनाव संबंधी सभी निर्णय का अधिकार डॉ। राजेश मिश्र को सौंपा गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ। राजेश मिश्र ने बताया कि बनारस में निकाय चुनाव प्रतिष्ठा से जुड़ा है। यहां पर कांग्रेस की जीत देश भर में बड़ा संदेश देगी। इसे देखते हुए पार्टी के अंदर एका बनी रहे, इसलिए प्रदेश नेतृत्व ने बनारस में चुनाव संचालन की जिम्मेदारी सौंपी है।

प्रदेश नेतृत्व को करना पड़ा हस्तक्षेप

डॉ। राजेश मिश्र ने बताया कि कांग्रेस के महानगर इकाई की ओर से पार्षद पद की पहली लिस्ट जारी करने के साथ ही विवादों को पंख लग गए। नाराज होकर करीब ब्क् कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा की पेशकश कर दी। इसके अलावा सपा के कार्यकर्ता को भी टिकट आवंटित कर देना पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी। टिकट बंटवारे में चयनकर्ताओं की ओर से बरती गई गंभीरता की पोल खोल दी। आलोचना होने पर प्रदेश नेतृत्व को हस्तक्षेप करना पड़ा।

कल तक कैंडीडेट्स की लिस्ट

प्रदेश नेतृत्व के आदेश पर पूर्व सांसद व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ। राजेश मिश्र की निगरानी में नए सिरे से दावेदारों के नामों का पैनल बनाकर प्रदेश नेतृत्व के पास भेजा गया है। संभावना है कि पांच नवंबर को बनारस के कैंडीडेट्स की लिस्ट जारी होगी। सोर्सेज के मुताबिक स्थानीय स्तर पर जारी हुई लिस्ट में से कई कैंडीडेट्स के नाम में फेरबदल किया गया है।