RANCHI: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व सचिव आदित्य विक्रम जायसवाल व रांची विधानसभा यूथ कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को लाइन टैंक रोड स्थित एक होटल में एक बूथ पांच यूथ वर्कशॉप किया गया। चीफ गेस्ट पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, स्पेशल गेस्ट पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अनादि ब्रह्म, महानगर प्रभारी अशोक श्रीवास्तव, महानगर अल्पसंख्यक अध्यक्ष अख्तर अली, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कुलदीप कुमार, अनिल कुमार राम, मौलेश सिंह, जय सिंह, युवा कांग्रेस के जिला महासचिव राहुल राय, रांची विधानसभा अध्यक्ष पंचम सिंह मौजूद थे। झारखंड प्रदेश काग्रेस कैंपेन कमिटी के चेयरमैन सुबोधकांत सहाय ने कहा कि कांग्रेस संगठन को राजधानी में बूथ स्तर तक सशक्त एवं धारदार बनाने की जरूरत है, ताकी भाजपा की जनविरोधी नीतियों एवं झूठे प्रोपगेंडा की पोल खोल सकें। पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा की विधानसभा को अगर सशक्त बनाना है, तो मोहल्ला कमेटी बनाकर लोगों के बीच जाएं और उनकी समस्याओं का निजात करें। वहीं, आदित्य विक्रम जयसवाल ने कहा कि यूथ में जो ताकत है, वो किसी में नहीं है। अपनी शक्ति का सही उपयोग करते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूत करें। भाजपा के कुशासन और अलोकतांत्रिक रवैया के प्रति मुखर होकर आवाज उठाए तथा व्यापक जनान्दोलन में जुट जाएं।

नगर निकाय चुनाव की रणनीति

इसमें रांची के सभी वार्डो से बड़ी संख्या में युवा शक्ति ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं गिनाई। साथ ही साथ आगामी नगर निगम के चुनाव में ईमानदार एवं कर्मठ प्रत्याशी चुनने की बात कही गई। नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी की मजबूत भागीदारी, मिशन 2019 लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में बूथ स्तर तक संगठन निर्माण करने व संगठन की मजबूती में यूथ के योगदान सहित अन्य जनहित के मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।