-कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदेश के गांव-गांव घूमेंगे

-पार्टी की छह सितंबर को देवरिया से स्टार्ट होगी किसान यात्रा

VARANASI

अब कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के किसानों का दर्द सुनेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के रोड शो, सीएम कैंडीडेट शीला दीक्षित व प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर की ख्7 साल यूपी बेहाल यात्रा के साथ ही पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी महीने भर तक यूपी के गांव-गांव का दौरा करेंगे। इसे किसान यात्रा नाम दिया गया है। किसान यात्रा देवरिया के रुद्रपुर गन्ना मिल से छह सितंबर को स्टार्ट होगी। यात्रा पर निकलने से पहले पार्टी उपाध्यक्ष आमजन व किसानों को संबोधित करेंगे। यह जानकारी वरिष्ठ प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व बनारस के पूर्व सांसद डॉ। राजेश मिश्रा व वाराणसी मंडल के प्रभारी व पिंडरा के एमएलए अजय राय ने दी।

हर ब्लॉक में संपर्क का प्लैन

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि पीसीसी की मीटिंग में यह तय किया गया है कि राहुल गांधी की किसान यात्रा के दौरान प्रदेश के हर ब्लॉक के कम से कम ख्भ्-ख्भ् हजार घरों तक पहुंचा जाए। वहीं बीच बीच में राहुल गांधी की जनसभा भी होगी। इस दौरान पार्टी उपाध्यक्ष जनसंपर्क भी करेंगे। हर घर से एक विशेष फॉर्म भरवाया जाएगा। इससे प्राप्त सूचना के आधार पर कांग्रेस अपना आगे की रणनीति तय करेगी।

रोड शो से कमतर नहीं यात्रा

डॉ। राजेश मिश्र ने बताया कि बनारस में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के हुए रोड शो की तर्ज पर राहुल गांधी की किसान यात्रा होगी। इसमें भी पूरी ताकत व एकजुटता दिखेगी। पूरे डिस्ट्रिक्ट को कवर करने का प्रयास किया जाएगा। इसकी रूपरेखा अगले एक दो दिन में तैयार हो जाएगी।

डॉ। राजेश व इमरान को जिम्मेदारी

उन्होंने बताया कि राहुल गांधी की किसान यात्रा की जिम्मेदारी प्रदेश के दो वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ। राजेश मिश्र व इमरान मसूद को दी गई है। देवरिया से लखनऊ तक की जिम्मेदारी का वहन डॉ। राजेश करेंगे, जबकि लखनऊ से गाजियाबाद तक की यात्रा की जिम्मेदारी इमरान मसूद को सौंपी गई है।