कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर जताया विरोध

ALLAHABAD:

इलाहाबाद से सटे मिर्जापुर जिले में रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा तोड़े जाने के विरोध में शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों ने कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर विरोध जताया।

कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसी नेताओं ने मोदी-योगी सरकार मुर्दाबाद, राजीव गांधी अमर रहे के नारे लगाए। पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी और राज्य की योगी सरकार फासिस्ट ताकतों को बढ़ावा दे रही है। देश की एकता के लिए शहीद राजीव गांधी की मूर्ति का सर तोड़ना और उसे पाकिस्तान भेजने का संदेश चस्पा करना इसका बड़ा प्रमाण है। एआईसीसी सदस्य शेखर बहुगुणा ने भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था बिगड़ने का आरोप लगाया। वहीं प्रदेश प्रवक्ता किशोर वाष्र्णेय ने दोषियों के गिरफ्तारी की मांग की। अंत में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम पुनीत शुक्ला को सौंपा गया। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, मो। असलीम, संजय तिवारी, फुजैल हाशमी, संत प्रसाद पांडेय, नफीस अनवर, महेश त्रिपाठी, परवेज सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।