बेंगलुरू (आईएएनएस)। कर्नाटक में आज 105 शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) के लिए मतों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हुई थी। अब तक करीब 2,171 सीटों के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) द्वारा अपनी वेबसाइट पर दोपहर करीब पौने बारह तक के घोषित परिणामों के मुताबिक  814 नागरिक निकाय सीटों में कांगेस ने जीत हासिल की थी। वहीं बीजेपी ने 762 सीटों में जीत हासिल की थी।वहीं जनता दल-सेक्युलर (जेडी-एस) ने अब तक 300 सीटों पर जीत हासिल की है। 265 सीटों पर निर्दलीय प्रत्यशियों ने जीत दर्ज की है। कुल 8,340 उम्मीदवार मैदान में हैं।

जानें कहां से हैं कितने उम्मीदवार

बता दें कि हाल ही में 2,662 नगर वार्ड, 29 शहर नगर पालिकाओं, 53 शहर नगर पालिकाओं, 23 नगर पंचायत और 135 कॉर्पोरेशन वार्ड पर वोटिंग हुई थी। शहरी निकाय चुनावों में कांग्रेस के 2,306 उम्मीदवार,  भाजपा के 2,203 और जनता दल-सेकुलर के 1,397 मैदान में हैं। वहीं  शहर निगमों में चुनाव लड़ रहे 814  प्रत्याशियों में 135, भाजपा से 130 और जेडी-एस से 129 उम्मीदवार हैं। साल 2013 में 4,976 सीटों पर शहरी निकाय चुनाव हुए थे। कांग्रेस ने 1,960 सीटें वहीं बीजेपी और जेडी-एस ने दोनों ने 905 सीटें जीती थीं। वहीं निर्दलियों ने 1,206 सीटों पर जीत का परचम लहराया था।

येदियुरप्पा का दावा कांग्रेस और जेडीएस के नेता बीजेपी में आने को तैयार, पार्टी कार्यकर्ता रखें निगाह

कर्नाटक में फिर फसा पेंच, अब कांग्रेस-जेडीएस में अब बजट को लेकर मतभेद

National News inextlive from India News Desk