-मैदागिन में हुए सम्मेलन में मुख्य संगठक ने दिया निर्देश

VARANASI

जिला व शहर कांग्रेस सेवादल का कार्यकर्ता सम्मेलन शनिवार को मैदागिन स्थित कार्यालय पर आयोजित हुआ। वंदे मातरम् गीत से स्टार्ट हुए प्रोग्राम में चीफ गेस्ट उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक डॉ। प्रमोद पांडेय थे। उन्होंने कहा कि सेवादल के स्वयं सेवक पांच साल से प्रदेश में सपा सरकार की नाकामियों को घर-घर जाकर बताएंगे। डॉ। प्रमोद पांडेय ने कहा कि देश के पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा जनता से किए गए झूठे वादों का पर्दाफाश करेंगे। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में सेवादल के कार्यकर्ताओं का मुख्य लक्ष्य अखिलेश सरकार को यूपी की सत्ता से बाहर करना है। इसी लक्ष्य को आगे करके सेवादल के कार्यकर्ता कमर कस लिए हैं। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सीताराम केसरी ने कहा कि सेवादल के कार्यकर्ताओं के साथ शहर में बूथ को मजबूत करेंगे। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा ने सेवादल के कार्यकर्ताओं को उनके कर्तव्यों का बोध कराया। इसके बाद राष्ट्रगान गाकर प्रोग्राम समाप्त हुआ। इस मौके पर संजय चौबे, मनोज द्विवेदी, रामसुधार मिश्र, ओम प्रकाश पांडेय, मनीष कन्नौजिया, विक्की गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, सोनी गुप्ता, दिव्या द्विवेदी, कमलाकर त्रिपाठी आदि मौजूद थे। संचालन हरीश मिश्र व धन्यवाद प्रभात वर्मा ने ज्ञापित किया।