कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव गुलाम नबी आजाद ने जनसभा को किया संबोधित

ALLAHABAD: कांग्रेस के मेयर पद के प्रत्याशी विजय मिश्र के समर्थन में गुरुवार को राजापुर में विशाल जन सभा आयोजित की गई। जनसभा को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव गुलाम नबी आजाद ने कहा कि इलाहाबाद शहर के प्रथम नागरिक के रूप में विजय मिश्र ही उपयुक्त उम्मीदवार हैं।

नेहरू और शास्त्री को किया याद

उन्होंने लोगों से कहा कि हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि विजय मिश्र के नेतृत्व में इलाहाबाद का संपूर्ण विकास होगा। स्मार्ट सिटी का सपना पूरा होगा। गुलाम नबी आजाद ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री और श्रीमती इंदिरा गांधी के योगदान को भी याद किया।

बदलाव की बयार को रवाना करें

कहा कि पहले भी इलाहाबाद से ही बदलाव की शुरुआत हुई है। एक बार फिर बदलाव की जरूरत है। विजय मिश्र को चुनाव में विजयी बना कर बदलाव की बयार को रवाना करें। मंच से बोलते हुए राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस की सीधी टक्कर भाजपा से है।

लोगों के बीच जाकर किया जनसंपर्क

पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि पिछला मेयर का कार्यकाल फंक्शन, फोटो और फीता काटने में बीत गया। विकास के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हुई। बढ़े हुए टैक्स से मुक्ति के लिए सिर्फ विजय मिश्र ही विकल्प हैं। जनसभा के बाद कांग्रेस प्रत्याशी विजय मिश्र ने भारद्वाजपुरम, अल्लापुर, सोहबतिया बाग, अलोपीबाग जनसंपर्ककिया।