-रोहनिया विस क्षेत्र में पहुंची राहुल संदेश यात्रा में बोले प्रदेश उपाध्यक्ष

-कहा, विकास के नाम पर किसानों को छलने का सिर्फ किया काम

VARANASI

रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा रमना स्थित प्राथमिक विद्यालय से रविवार को राहुल संदेश यात्रा शुरू हुई। चीफ गेस्ट प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ। राजेश मिश्र थे। उन्होंने कहा कि बीते ख्7 सालों से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं है। तब से सपा, बसपा व भाजपा जैसी राजनीतिक पार्टियों ने विकास के नाम पर जनता को छलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि किसान परेशान हैं। आत्महत्या करने को मजबूर हैं लेकिन उनकी समस्याओं की ओर किसी का भी ध्यान नहीं है। कांग्रेस पार्टी किसानों की समस्याओं को लेकर राहुल संदेश यात्रा प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर तक ले जाने का काम कर रही है।

भुल्लनपुर से यात्रा आज

अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा ने कहा कि प्रदेश का किसान व नौजवान बेहाल है। रोजगार नहीं मिलने से युवा दर-दर भटक रहा है। उन्हें केवल आश्वासनों की घुट्टी पिलाई जा रही है। रमना से निकली संदेश यात्रा नरोत्तमपुर, टिकरी, सराय डंगरी, मुड़ादेव, नुआव, अखरी, खनाव, बच्छाव, करसड़ा, बढ़ैनी, मातलदेई, अष्टभुजा, देल्हना, औढ़े, रामपुर, लठियां, कंदवा, चितईपुर, भिखारीपुर, ककरमत्ता से होते हुए मंडुआडीह पहुंची। संदेश यात्रा में महेश सिंह, राजेश्वर सिंह पटेल, देवेंद्र सिंह, हर्षवर्धन सिंह, अशोक सिंह, राकेश चंद्र, रामसागर त्रिपाठी, सुरेंद्र राजभर, रंजीत सिंह आदि शामिल थे। राहुल संदेश यात्रा क्7 अक्टूबर को भुल्लनपुर पीएसी के पास से आरंभ होगी। मोहनसराय, गंगापुर, अकेलवा, कोरौता बाजार, ककरहियां, छितौनी, कोटवां, कोरउत, लहिया, बरेमा से होते हुए रामेश्वर बाजार में पहुंचकर समाप्त होगी।