- कांग्रेस 5ावन में की गई है बड़े जलसे की तैयारी

- स5ाी बड़े नेता होंगे कार्यक्रम में शामिल

DEHRADUN : चुनाव नतीजे आने से पहले आमतौर पर राजनीतिक दल असमंजस में रहते हैं, जश्न की तैयारियां भी गुपचुप तरीके से होती हैं, लेकिन इस बार मामला कुछ अलग है। चुनाव नतीजे की घोषणा होनी तो है, लेकिन नतीजा पहले से मालूम है, लिहाजा इस बार जश्न की तैयारियां भी जोरदार की गई हैं और जश्न का बाकायदा ऐलान भी कर दिया गया है। यहां बात अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष पद पर राहुल गांधी की ताजपोशी की हो रही है। ताजपोशी दिल्ली में होगी, लेकिन देहरादून में भी जोरदार जश्न की तैयारियां कर ली गई हैं।

कांग्रेस भवन में होगा जलसा

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से इस पहले से तय चुनाव नतीजे के ऐलान के मौके पर राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन में जश्न की जोरदार तैयारियां की गई हैं। यह जश्न दोपहर बाद होगा, जिसमें राज्य के सभी बड़े कांग्रेसी नेता शामिल होंगे। इसमें कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों के साथ ही पूर्व सीएम और अन्य नेता भी शामिल हैं। विधायकों को भी हर हाल में जलसे में शामिल होने के लिए कहा गया है।

पार्टी की दशा-दिशा पर होगा मंथन

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि इस कार्यक्रम में राज्य में पार्टी की दशा-दिशा और भावी रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी को एकजुट रखने पर विशेष जोर रहेगा।