- बीएसपी के वोट बैंक पर सेंधमारी की तैयारी में कांग्रेस

-किसान यात्रा की तर्ज पर कांग्रेस

निकालेगी अब दलित यात्रा

- सभी जिलों तक पहुंचेगी यह यात्रा, चार टीमें गठित की

Meerut। यात्राओं के सहारे विधानसभा चुनाव में नैया पार लगाने की जुगत में जुटी कांग्रेस अब दलित यात्रा निकालेगी। दलित यात्रा निकाल कांग्रेस बीएसपी के वोट बैंक में सेंध मारने की तैयारी कर रही है। यह यात्रा सभी जिलों तक पहुंचेगी। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने चार टीम गठित की हैं।

11 नवंबर से निकलेगी यात्रा

कांग्रेस दलित यात्रा को 11 नवंबर से निकालेगी। लगभग दो माह चलने वाली यह यात्रा हर जिले में पहुंचेगी। वैसे कांग्रेस की यह तीसरी यात्रा होगी। इससे पहले कांग्रेस ने किसान यात्रा, राहुल संदेश यात्रा निकाल चुकी है।

यात्राओं से गदगद

किसान यात्रा और राहुल संदेश यात्रा और सभाओं में जुटी भीड़ से कांग्रेसी नेता गदगद नजर आ रहे हैं। यही कारण है कि बीएसपी के वोट बैंक में सेंधमारी करने के लिए कांग्रेस ने दलिया यात्रा निकालने की योजना बनाई है।

क्या मिलेंगे वोट

कांग्रेसी नेता राहुल गांधी किसान यात्रा में जुटी भीड़ को लेकर गदगद तो है। लेकिन यह भीड़ राहुल को देखने आई थी या फिर यह भीड़ वोट में तब्दील होगी इसका पता आगामी विधानसभा चुनाव में ही पता चलेगा। लेकिन कांग्रेस यही मानकर चल रही है कि यह भीड़ वोट में भी तब्दील होगी।

चार टीम, 70 पर्यवेक्षक

दलित यात्रा के लिए प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने चार टीम गठित की है। इसके अलावा राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर तक 70 पदाधिकारियों को पर्यवेक्षक बनाया गया है। जो पूरी यात्रा पर निगरानी रखेंगे। इन यात्राओं के आधार पर ही प्रत्याशियों का चयन प्रक्रिया पर भी निगरानी रखी जाएगी।

किसान यात्रा और राहुल संदेश यात्रा में जनता का अच्छा सहयोग मिला है। दलित यात्रा में भी लोगों का अच्छा सहयोग मिलेगा। 11 नवंबर से यह यात्रा निकाली जाएगी। योजना बनाई जा रही है।

-विनय प्रधान, जिला अध्यक्ष कांग्रेस

राहुल संदेश यात्रा का समापन

मेरठ। राहुल संदेश यात्रा का गुरूवार को समापन हो गया। अंतिम दिन यात्रा किठौर विधानसभा के खरखौदा व माछरा ब्लॉक में निकाली गई। फफूंदा से शुरू हुई राहुल संदेश यात्रा खंदावली, उलधान, मुंडाली, बेहरोदा पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष विनय प्रधान, आफताब, पूर्व विधायक पंडित जय नारायण शर्मा, मेहरबान आलम, सलमान, सरताज गाजी आदि मौजूद रहे।