-सेवापुरी, रोहनिया, अजगरा व कैंट के candidate के नामांकन में कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

-दोनों पार्टियों के पदाधिकारी बने प्रस्तावक

VARANASI

सपा-कांग्रेस गठबंधन के चार कैंडीडेट्स ने सोमवार को नॉमिनेशन किया। मजबूत गठबंधन के साथ निकला जुलूस तो दोनों पार्टियों के झंडा-बैनर के बीच दिखी बेहतरीन जुगलबंदी। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ जुलूस में शिरकत की। प्रस्तावक के तौर पर भी दोनों पार्टियों के पदाधिकारियों ने भागीदारी की। सबसे पहले निवर्तमान राज्यमंत्री सुरेंद्र पटेल व रोहनिया एमएलए महेंद्र पटेल का जुलूस डिस्ट्रिक्ट हेडक्वार्टर पहुंचा। दोनों प्रत्याशियों ने बीरभानपुर गांव स्थित आवास से जुलूस निकाला और रास्ते में धांगजबीर श्रीहनुमान जी का दर्शन कर आगे बढ़े। काफिला बहुत लंबा था। तिरंगे के बीच हाथ का पंजा तथा हरा व लाल रंग के बीच साइकिल ने गठबंधन में एकता का संदेश दिया। इसी प्रकार कैंट विधानसभा सीट के कांग्रेस कैंडीडेट अनिल श्रीवास्तव का जुलूस सिगरा से निकला। सपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक था। आलम यह था कि नदेसर पहुंचने में दो घंटे से अधिक का समय लग गया। हालांकि जुलूस में भारी भीड़ जाम का सबब भी बनी। वहीं अजगरा के कैंडीडेट लालजी सोनकर को जुलूस निकालने की अनुमति नहीं मिली। इसलिए वे समर्थकों के साथ सीधे कचहरी पहुंचे जहां मौजूद दोनों पार्टियों के पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा, महानगर अध्यक्ष सीताराम केसरी, सपा जिलाध्यक्ष डॉ। पीयूष यादव व महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल सुबह से ही डिस्ट्रिक्ट हेडक्वार्टर पर डट गए थे। इसके अलावा जुलूस में पूर्व सांसद रामकिशुन यादव, सुभाष यादव, दिलीप चौबे, देवेंद्र सिंह, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, प्रमोद श्रीवास्तव, मीनाक्षी व्यास, रामसुधार मिश्र, शिवकुमार सिंह, संजय चौबे, अरविंद सिंह, राधेश्याम सिंह, अशोक पांडेय, राजेंद्र तिवारी आदि शामिल हुए।

टाउनहाल से डॉ। राजेश का जुलूस

कांग्रेस के शहर दक्षिणी के कैंडीडेट डॉ। राजेश मिश्र क्भ् फरवरी को नामांकन करेंगे। इसके लिए टाउनहाल से जुलूस निकाला जाएगा। सुबह नौ बजे सभी कार्यकर्ताओं को जुटने का निर्देश दिया गया है। यहीं पर सपा कार्यकर्ताओं को भी आने को कहा गया है। वहीं पिंडरा से कांग्रेस कैंडीडेट एमएलए अजय राय क्म् फरवरी को नॉमिनेशन करेंगे।

बनेगी कोऑर्डिनेशन कमेटी

सपा व कांग्रेस गठबंधन को और मजबूत करने के लिए दोनों पार्टियों के पदाधिकारियों को शामिल कर कोऑर्डिनेशन कमेटी बनाई जाएगी। कैंटोमेंट स्थित एक कार्यकर्ता के आवास पर दोनों पार्टियों के पदाधिकारियों ने मीटिंग की। जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा ने बताया कि नॉमिनेशन के बाद सबसे बड़ी जिम्मेदारी है कि दोनों पार्टियों के वोटों को एकजुट किया जाए। साथ ही दोनों पार्टियों के पदाधिकारियों को शामिल कर जिला स्तरीय संचालन समिति बनाई जाएगी। इसके अलावा विधानसभा स्तर पर समन्वयक समिति बनाई जाएगी। मीटिंग में सपा जिलाध्यक्ष डॉ। पीयूष यादव व महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सीताराम केसरी आदि मौजूद रहे।