-गठबंधन ने लांच किया एक विस्तृत डोर टू डोर कैंपेन

-अभियान के जरिये daily हजारों घरों तक पहुंच रहा गठबंधन का संदेश

VARANASI

यूपी इलेक्शन के लास्ट फेज की दस्तक अब शहर में सुनायी देने लगी है। वोटर्स तक पहुंचने के लिए पार्टियां तरह-तरह के हथकंडे अपना रही हैं। इनमें कांग्रेस-सपा गठबंधन भी पीछे नहीं है। इसके तहत गठबंधन का मैसेज लोगों तक पहुंचाने के लिए डोर टू डोर कैंपेन चलाया जा रहा है। जिसमें वालंटियर्स डेली विधानसभावाइज घर-घर दस्तक दे रहे हैं। गठबंधन का प्रिंटेड कॉमन एजेंडा डिस्ट्रिब्यूट कर रहे हैं। कुल मिलाकर दोनों पार्टियां यहां माहौल बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही हैं।

हर विधानसभा में 70 से क्00 वालंटियर्स

डिस्ट्रिक्ट के सभी आठ विधानसभा में 70-क्00 वालंटियर्स घर-घर जा रहे हैं और लोगों से मिलकर 'प्रगति के दस कदम' (ए ब् साइज कैलेण्डर और पाकेट कैलेंडर) जिसमें समाजवादी पार्टी व कांग्रेस गठबंधन की दस प्रमुख प्राथमिकताओं को लिखा गया है दे रहे हैं। इस तरह अब तक अखिलेश व राहुल का संदेश रोजाना हजारों घरों तक पहुंचाने का कार्य हो रहा है। सभी वालंटियर सफेद रंग की टी शर्ट पहने हैं जिसके पीछे गठबंधन का नारा 'यूपी को ये साथ पसंद है' लिखा हुआ है। पीके टीम के विश्वस्त के मुताबिक यह कैंपेन डिस्ट्रिक्ट के सभी विधानसभा में चलाया जा रहा है जहां कुछ दिनों बाद वोट पड़ने वाला है।

आज धर्मेद्र यादव दिखाएंगे दम

सीएम अखिलेश व राहुल गांधी से पहले सपा के स्टार प्रचारक सांसद धर्मेद्र यादव शनिवार को बनारस में रोड शो करेंगे। बनारस के प्रभारी व लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप तिवारी, जिलाध्यक्ष डॉ। पीयूष यादव व महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने इसके लिए पूरे दिन एक्सरसाइज किया। उन्होंने बताया कि धमर्ेंद्र यादव उत्तरी व शिवपुर विधानसभा में सुबह नौ बजे से रोड शो करेंगे। बताया कि धर्मेद्र यादव ख्ब् फरवरी की शाम को ही यहां पहुंच गए। वो अगले दिन उत्तरी विधानसभा के पहडि़या से जाल्हूपुर तक रोड शो करेंगे। रूट के बीच में धर्मेद्र यादव का विभिन्न प्वॉइंट पर स्वागत होगा। वहीं पहडि़या व जाल्हूपुर में सभा भी होगी। उधर अजगरा व रोहनियां विधानसभा के प्रत्याशियों के लिए भी धमर्ेंद्र यादव की सभा होगी।