फूलपुर और गोरखपुर उपचुनाव में कांग्रेस की होगी बड़ी जीत

ALLAHABAD: कांग्रेस प्रत्याशी मनीष मिश्रा के चुनाव प्रचार में इलाहाबाद पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा चाहे जितना जोर लगा ले, 2019 में इस बार मोदी सरकार नहीं बनेगी। जनता अब जुमलेबाजी में फंसने वाली नहीं है। फूलपुर और गोरखपुर उपचुनाव में इस बार कांग्रेस की बड़ी जीत निश्चित है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जनता से जितने भी वादे किए थे, एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। आम जनता भाजपा के कुशासन से पूरी तरह से त्रस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मोदी को झूठ बोलने में भरोसा है तो वहीं योगी को प्रदेश का अमन चैन बिगाड़ने में मजा आता है। पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दिकी ने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो विकास की बात करती है। प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर बंधवा स्थित बड़े हनुमान मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने पूजन-अर्चन किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शेखर बहुगुणा, जिलाध्यक्ष अनिल द्विवेदी, डॉ। राजेश मिश्र, विजय मिश्र, प्रदीप मिश्र अंशुमन, संजय तिवारी, बाबुल त्रिपाठी, चमन रावत, निशांत त्रिपाठी, बृजेंद्र मिश्र, जितेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।