RANCHI:अपर बाजार प्रखंड कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ओर से कार्यकर्ता मिलन समारोह पुरानी रांची स्थित मोमिन हॉल में शुक्रवार को किया गया। चीफ गेस्ट प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव सह टीम इम्पावर के चेयरमैन आदित्य विक्रम जायसवाल, महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष अख्तर अली, पूर्व मेयर रमा खलखो की मौजूदगी में सैकड़ों युवाओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। अख्तर अली ने कांग्रेस में शामिल होने वाले नए कार्यकर्ताओं को पार्टी का झण्डा देकर संकल्प दिलाया और पार्टी के नीति-सिद्धांतों को विस्तार से बताया। आदित्य विक्रम जायसवाल ने नए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी विचारधारा की पार्टी है। इसमें जात-पात, उच्च-नीच कहीं नहीं देखी जाती है, यह पार्टी सभी को एक साथ लेकर चलती है। समारोह को पूर्व मेयर रमा खलखो, युवा कांग्रेस के प्रिंस बट्ट, तौकीर अंसारी, उमर खान, आशिफ जियाउल, शेंकी खान, नौशाद अली, आतिफ आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर बाजार प्रखंड अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष रमजान ने की। संचालन अब्दू शमद व धन्यवाद ज्ञापन सदर सुल्तान ने किया।

कांग्रेस में ये नए चेहरे

कांग्रेस कार्यकर्ता मिलन समारोह में बड़े उत्साह के साथ अपर बाजार प्रखंड अध्यक्ष रमजान अंसारी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा। इसमें मुख्य रूप से विक्की, मिंटू, सबी, सागर, सदाब, आसिफ, अजदानी, तस्लीम, अमान, इसेतेखआर, दानिश, शाहनवाज, एहशान, हजरत अली, मेराज, सोहेल, अजहर, अरबाज, कैफी, मिन्हाज, अमर, अहशन, मिनहाज, फिदा हुसैन, ताबिश, इबरार, रवीज, शैफ, शाबिज, युवा कांग्रेस के कुलदीप कुमार, पंचम सिंह, राहुल राय, अमरजीत सिंह, चिंटू चौरसिया आदि शामिल थे।