जगह-जगह पुतला फूंक कर बताया मौका परस्त

ALLAHABAD: मौका परस्त और धोखेबाज, ऐसे ही अलंकारों से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ। रीता बहुगुणा जोशी को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नवाजा। उन्होंने जगह-जगह रीता बहुगुणा का पुतला फूंक अपना आक्रोश जताया। इसी क्रम में सिविल लाइंस सुभाष चौराहे पर कांग्रेसियों ने डॉ। जोशी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। उनके पोस्टर फाड़कर पुतला जलाया और पटाखे फोड़े गए। कहा गया कि सम्मान देने वाली कांग्रेस को छोड़ भाजपा का दामन थामकर डॉ। जोशी ने धोखेबाजी की है। इस मौके पर तारिक सईद अज्जू, मुकुंद तिवारी कंदर्प नरायण मिश्रा, अजीत कुशवाहा, निजामुद्दीन, उज्जवल शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

पुरानी यादों को किया आग के हवाले

इसी क्रम में प्रदेश प्रवक्ता किशोर वाष्र्णेय ने डॉ। रीता जोशी के साथ जुड़ी सभी सामग्रियों को आग के हवाले कर दिया। इसमें उनके साथ खीची गई तस्वीरें शामिल रही। प्रवक्ता ने रीता पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह कांग्रेस की नही हुई तो किसकी होंगी। युवा नेता हसीब अहमद व श्रीशचंद्र दुबे ने रीता के करीबियों को बर्खास्त किए जाने की मांग की। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने करेली में रीता जोशी का पुतला फूंका। नाराज कार्यकर्ताओं ने डॉ। जोशी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि डॉ। जोशी ने मौकापरस्त होने के साथ ही मुस्लिम समाज को भी धोखे में रखा। इस मौके पर फुजैल हाशमी, परवेज अहमद सिद्दीकी, डॉ। असलम, डॉ। रमेश जायसवाल, मो। जावेद, मो। अशरफ, अनीस अख्तर, मिर्जा जकी, एजाजुल हक, मो। सरताज, वसीम अंसारी आदि मौजूद रहे।