-हवलदार रामविशुन यादव और सदानंद कुमार को विवाद के बाद मारी गोली

-विक्रम अंचल ऑफिस परिसर में सुबह छह बजे की घटना, निरीक्षण के दौरान सोते पाये गए तीनों

श्चड्डह्लठ्ठड्ड@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

क्कन्ञ्जहृन् : तीन पुलिसकर्मियों में झगड़ा हुआ और एक साथी ने रायफल से गोली चला दी, जिससे दो पुलिसकर्मियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना विक्रम थाना एरिया के अंचल कार्यालय परिसर की है। हवलदार राम विशुन यादव और सदानंद कुमार को मुकेश रजक नाम के सिपाही ने गोली मारी है। पहले इस बात की आशंका था कि रामविशुन और सदानंद ने ही झगड़ा में एक-दूसरे को गोली मार दी, मगर जब पुलिस ने पड़ताल की तो यह बात सामने आई कि गोली किसी तीसरे शख्स ने चलाई है। काफी समय तक जांच होती रही और आखिरकार शाम में पुलिस ने यह क्लीयर किया कि उन लोगों के साथ ही ड्यूटी कर रहा शख्स मुकेश रजक ने दोनों का मार डाला है।

रायफल भी किया गया जब्त

पुलिस ने मुकेश को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस की मानें, तो यह भी क्लीयर हो गया कि गोली किससे चली है। पुलिस ने रायफल भी जब्त किया है। दो रायफल में एक सदानंद की थी, जबकि दूसरा रायफल किसी और सिपाही का। घटना स्थल से एक खोखा मिला जबकि दूसरा खोखा रायफल में ही था। इसके बाद पुलिस को शक हुआ और जांच शुरू की गई। गोली दोनों के आरपार हो गई थी। रामविशुन नौबतपुर थाना के अजवां का रहने वाला है, जबकि सदानंद कुमार नालंदा का रहने वाला है और पटना के रामकृष्ण नगर में ही मकान बना लिया है। दोनों का पोस्टमार्टम मंडे को करवाया गया।

हाजिरी रजिस्टर के लिए झड़प

घटना मंडे की सुबह छह बजे की है, लेकिन इसकी शुरुआत संडे की रात में ही हो गई थी। मिली जानकारी के मुताबिक देर रात विक्रम थाना के एएसआई राजेश कुमार अंचल कार्यालय परिसर में इन लोगों की ड्यूटी का निरीक्षण करने पहुंचे, तो तीनों सो रहे थे। यही नहीं, वहां तैनात तीन अन्य कांस्टेबल भी नदारत थे। साथ ही इन लोगों की हाजिरी भी रजिस्टर में पांच तारीख तक की बनी थी। इस पर हवलदार रामविशुन से सवाल जबाब करने के बाद वह रजिस्टर लेकर थाने चले गए।

रात का खूनी अंत सुबह में

रात से ही मुकेश, सदानंद और रामविशुन में लफड़ा शुरू हो गया, जिसका खूनी अंत सुबह में देखने को मिला। इस संबंध में सीनियर एसपी जितेन्द्र राणा ने बताया कि मुकेश रजक को कस्टडी में लिया गया है। कई एवीडेंस भी मिले हैं। एफएसएल टीम ने जांच की है। रायफल और गोलियां जब्त की गई है। बैलिस्टिक मैच भी करवाया जाएगा। वहीं, अंचल कार्यालय में इन लोगों के साथ ही तैनात भगवान मांझी, देवकुमार सिंह और संजय कुमार नाम के कांस्टेबल जो रात से ही नदारद थे। उन्हें भी एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है।