ठेकेदार कर रहा था पीली ईट का प्रयोग

नगर पालिका में खराब मिली दर्जनों वाहन

फीरोजाबाद। प्रशासन की इतनी सख्ती के बावजूद ठेकेदार मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। वे निर्माण कार्यों में घटिया सामग्री का प्रयोग कर रहे हैं। एसडीएम शिकोहाबाद ने नगर पालिका द्वारा बनवाई जा रही नाली में पीली ईंटों का प्रयोग होता देख निर्माण कार्य रुकवा दिया।

एसडीएम र¨वद्र कुमार ने शुक्रवार को मुहल्ला सुदामापुरी में हो रहे सड़क के इंटरलॉ¨कग कार्य का निरीक्षण किया। ठेकेदार द्वारा अभी नाली का निर्माण कराया जा रहा है। एसडीएम को मौके पर पीली ईंटों का प्रयोग होता मिला। सीमेंट भी कम मात्रा में मिलाया जा रहा था। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने नाली निर्माण तत्काल रोकने के आदेश दिए। वहीं ठेकेदार के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए पालिका के अधिशाषी अभियंता को निर्देश दिए। इससे पूर्व उन्होंने सुबह साढ़े दस बजे नगर पालिका के जलकल विभाग एवं वर्कशाप का निरीक्षण किया। यहां उन्हें दो लोडर वाहन, 140 हाथ की कूड़ा गाडि़यां एवं 15 रिक्शे खराब हालत में खड़े नजर आए। एसडीएम ने बताया कि ईओ नगर पालिका को खराब वाहनों को तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि उनका उपयोग किया जा सके। निरीक्षण रिपोर्ट जिलाधिाकरी को भेजी गई है।