अपने गुर्गों को कॉट्रैक्ट दे दिया था

जेल में बैठे शंकर राय ने अपने गुर्गों को कॉट्रैक्ट दे दिया था। पुलिस ने सात क्रिमिनल्स को अरेस्ट किया जिनके खुलासे के बाद वह भी चौंक पड़ी। इन लोगों की हत्या के लिए एक-एक लाख रुपए की सुपारी ली गई थी। जेल से ही शंकर सारी डिल कर रहा था।

मोबाइल पर बात फिर देता फोटो

पकड़े गए सूरज कुमार उर्फ हड्डी ने बताया कि जेल से पहले फोन कर काम बताया जाता है। रुपए की डील होने के बाद जिसकी हत्या करनी होती उसका फोटो भिजवा दिया जाता। कुछ रुपए एडवांस फिर पूरा पेमेंट। फिलहाल शंकर राय के जेल जाने के बाद ये अपना अलग गिरोह बनाना चाहते थे और इसके लिए रुपए की जरूरत थी। गया में शंकर के कहने पर एक डकैती और राजापुर पुल बैंक से मोटी रकम लेकर निकलने वालों को भी लूटने की प्लानिंग थी। साथ ही कुछ दिनों पहले हुई बुद्धा कॉलोनी में विनोद कुमार उर्फ चवन्नी की हत्या का भी बदला लेना था।

तीन दोस्तों को चार महीने में मार डाला

इस गिरोह के शूटर्स ने सुपारी लेकर कई मर्डर किए हैं। एसके पुरी थाना के विनय कुमार सिंह की हत्या हो या पाटलिपुत्रा के बिरजू राय का मर्डर या फिर बुद्धा कॉलोनी के राकेश की हत्या इन सारे कांडों को अंजाम इसी गिरोह ने दिया है। मृतक तीनों में पहले से ही दोस्ती थी और तीनों थाना एरिया एक दूसरे से जुड़ते हैं। विनय को इसी साल 12 फरवारी को उस समय मार दिया गया था जब वह बोरिंग रोड से एक बारात पार्टी से लौट रहा था। उसकी स्कॉर्पियो में ही उसे गोलियों से छलनी कर दिया गया था। इसके बाद 20 मार्च को कुख्यात बिरजू राय को भी उसके घर के सामने कुछ ही दूरी पर भून डाला था। इससे पहले इन लोगों ने विजनेसमैन राकेश कुमार को भी 12 नवम्बर 12 को गोली मार डाला था।

लम्बी है ष्ह्म्द्बद्वद्ग की list

पकड़े गए इन क्रिमिनल्स की उम्र 18 से 25 के बीच है, लेकिन इनके द्वारा किए गए क्राइम की लिस्ट काफी लम्बी है। इनकी तलाश में शास्त्रीनगर, बुद्धा कॉलोनी, एसके पुरी, पाटलिपुत्रा से लेकर आरा का कोइलवर थाना पुलिस भी थी। इन सारे थानों में इनके खिलाफ मामले दर्ज हैं। कोइलवर में मनोज चड्ढा हत्याकांड में पकड़ा गया राहुल और सिपुल इसमें शामिल था। इसके आलावा इन लोगों ने डॉ राधिका रमण के बुद्धा कॉलोनी स्थित घर में डकैती भी की थी। साथ ही विजनेमसैन मनोज गुप्ता और एडवोकेट सुनील कुमार सिंह से भी इन लोगों ने रंगदारी मांगी थी। इस संबंध में बुद्धा कॉलोनी में मामला दर्ज है। सीनियर एसपी मनु महाराज ने बताया कि किराए के मकान में इन लोगों के रहने की इंफॉर्मेशन मिली थी। शास्त्रीनगर एरिया से इन्हें दबोचा गया है। ये कॉट्रैक्ट लेकर मर्डर करते हैं। दानापुर के एक डॉक्टर और आनंदपुर के एक बड़े बिल्डर को मारने का कॉट्रैक्ट ले चुके थे।

Arresting

1. सिपुल कुमार, औंटा, हाथीदह थाना पटना।

2. राहुल कुमार उर्फ राहुल सहनी, बस स्टैंड, लाल बाग यूनिवर्सिटी थाना दरभंगा।

3. चंदन कुमार, लाची लक्ष्मीपुर, खड़कपुर, मुंगेर।

4. विक्की कुमार, कुर्जी मोड़, पाटलिपुत्रा पटना।

5. सूरज कुमार उर्फ हड्डी, दुजरा देवी स्थान, पटना।

6. छोटू कुमार, दुजरा पहलवान घाट, बुद्धा कॉलोनी।

7. अर्जुन मंडल, सिमरी, सिमरीगढ़, पटना।

Obtained

पिस्टल -1

मैगजीन-2

देसी पिस्टल-2

कारतूस - 21

स्कॉर्पियो -1

(नम्बर बीआर 1 ए पी 4871)