KANPUR : बर्रा में मंगलवार को ठेकेदार की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव रूम में फांसी पर लटका मिला। सुबह पत्नी की नींद खुली तो वो शव को देख चीख पड़ी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर शव को पोस्टमार्टम भेजकर पड़ताल शुरु कर दी है। बर्रा के हेमन्त बिहार में रहने वाले ओम नारायण रिटायर्ड बीएसएनएल कर्मी है। उनका बेटा हरिओम ठेकेदारी करता था। वो पांच भाइयों में सबसे छोटा था। वो सोमवार की रात को खाना खाने के बाद पत्नी माया के साथ सो गया था। सुबह माया की नींद खुली तो उसके होश उड़ गया। उसने देखा कि हरिओम का शव पंखे में लटका था। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर शव को पोस्टमार्टम भेज दिया। एसओ का कहना है कि प्रथम दृष्टया सुसाइड का केस प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सच्चाई का पता चलेगा।