RANCHI: खूंटी के मुरहू में रविवार को ख्भ् वर्षीय कांट्रैक्टर अजय प्रसाद की दिन दहाड़े पत्थर से कूच-कूच कर हत्या कर दी गई। इससे गुस्साए स्थानीय लोगों ने मुरहू चौक को घंटों जाम कर दिया। दोनों ओर गाडि़यों की लाइन लग गई। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने जाम में फंसे लोगों के साथ दु‌र्व्यवहार भी किया। घटना की सूचना पाकर पहुंची खूंटी पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए शव को कब्जे में ले लिया। लेकिन ग्रामीण जाम हटाने को तैयार नहीं थे। वे हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। मामले में पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

कैसे हुई हत्या

जानकारी के अनुसार, मुरहू के रहने वाले अजय प्रसाद पेशे से कांट्रैक्टर का काम करते थे। रविवार की सुबह साढ़े आठ बजे के करीब वह पास में ही चल रहे पुल का काम देखने साइट पर गए थे। उसी समय दो युवक वहां पहुंचे और किसी बात को लेकर अजय से झगड़ा करने लगे। मामला इतना बिगड़ गया कि दोनों युवकों ने मौके पर ही पत्थर से कूच-कूच कर अजय की हत्या कर डाली। इसके बाद दोनों युवक फरार हो गए।

जेल जा चुका था अजय

पुलिस के अनुसार अजय प्रसाद का आपराधिक बैकग्राउंड रहा है। उसे तीन मामलों में जेल भी भेजा जा चुका था। ऐसे में पुलिस का मानना है कि आपसी रंजिश में ही उसकी हत्या की गई है। चूंकि वह कांट्रैक्ट पर काम लेता था।

जाम में फंसे लोगों से लूटपाट

हत्या की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को मिली, लोगों ने मुरहू चौक जाम कर दिया। इसके बाद सैकड़ों लोग जाम में फंस गए। कुछ लोगों ने जाम में फंसे लोगों के साथ दु‌र्व्यवहार करते हुए लूटपाट भी की। वहीं कई लोग तो जाम देखकर वापस लौट गए। इस दौरान मौके पर मौजूद खूंटी पुलिस ने लोगों को दूसरे रास्ते से निकाला। पुलिस ने लूटपाट की घटना से इनकार किया है।