डेढ साल से चल रहा था काम

विपिन गुप्ता(39) झांसी डिस्ट्रिक्ट के हीरापुर एरिया का रहने वाला था। वह साकार कंस्ट्रक्शन कंपनी चलता था। उसका पार्टनर प्रमोद यादव था। इलाहाबाद में करीब डेढ़ साल पहले विपिन को बारा पुलिस स्टेशन एरिया में प्रयाग राज पॉवर जनरेशन कंपनी में करोड़ों का टेंडर मिला था। विपिन बारा में अंडर ग्राउंड नहर बनवाने का काम करवा रहा था। वहीं पर टीन शेड का रूम बना कर रहने लगा था।

सीमा बार्डर का फंसा पेंच

वह डेली की तरह वह अपना काम कर रहा था। संडे की सुबह जब उसके लेबर ऑफिस पहुंचे तो वह वहां नहीं था। उसके रूम से कुछ दूर जहां पर नहर की खुदाई हुई थी, वहीं पर विपिन की बॉडी पड़ी थी.  बॉडी रस्सी से बंधी थी। हाथ और पैर रस्सी से जकड़ा था। यह देख स्थानीय वर्कर्स ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। मौके पर बारा थाने की पुलिस पहुंच गई। लेकिन बारा थाने की पुलिस ने कहा कि मर्डर का स्पॉट उसके एरिया का नहीं है। उसने मामला शंकरगढ़ एरिया का बताया। शंकरगढ़ पुलिस भी उसे बारा एरिया का बताने में लगी रही। करीब तीन घंटे के मशक्कत के बाद पुलिस ऑफिसर के हस्तक्षेप से सीमा विवाद खत्म हुआ। जांच का आदेश शंकरगढ़ पुलिस को दे दी गई।

जांच के लिए पहुंचे फोरेंसिक एक्सपर्ट

क्लू ढूंढने के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट प्रेम भारतीया को भी बुला लिया गया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक एक्सपर्ट को स्पॉट से शराब की बोतल, नमकीन का पैकेट और ग्लास मिला। ऐसा लग रहा था जैसे विपिन की हत्या से पहले वहां ड्रिंक चल रहा था। जांच में जुटी पुलिस इस मामले में विपिन के एक करीबी इंप्लाई को कस्टडी में लेकर पूछताछ करने में जुटी है।

रेव पार्टी में हुआ मर्डर

वपिन अपने घर से दूर रहता था। वह रात में ड्रिंक करता था। दोस्तों के साथ पार्टी करता था। सैटरडे नाइट विपिन ने प्लानिंग के तहत एक कॉल गर्ल को अपने रूम में बुलाया था। कॉल गर्ल के पहुंचने के बाद उसने अपने सहयोगी मुंशी को कमरे से बाहर निकला दिया। अब पुलिस मुंशी को कस्टडी में लेकर पूछताछ करने में जुटी है।