:::आई इंपैक्ट:::

-दैनिक जागरण आईनेक्स्ट लगातार जगाता रहा है निगम को

-अब निगम प्रशासन ने 15 कर्मचारियों के साथ शुरू किया कंट्रोल रूम

DEHRADUN: दैनिक जागरण आईनेक्स्ट की खबर रंग लाई। निगम ने आनन-फानन में निगम मुख्यालय में कंट्रोल रूम गठित किया है। दरअसल, दैनिक जागरण आईनेक्स्ट देहरादून में चोक नालियों और जलभराव की स्थिति को देखते हुए पिछले कई दिनों से लगातार खबरें प्रकाशित करता रहा है। इसको देखते हुए अब निगम प्रशासन ने आम लोगों की मदद के लिए कंट्रोल रूम तैयार किया है। कंट्रोल रूम में 0क्फ्भ्-ख्म्भ्ख्भ्7क् फोन नंबर भी फ्लैश किया है। जिसके जरिए आम लोग सीधे कंट्रोल रूम तक अपनी समस्याओं को पहुंचा सकते हैं। निगम प्रशासन के अनुसार कंट्रोल रूम में सूचना आते ही निगम की क्विक रिस्पांस टीम मौके पर पहुंचकर प्रभावित क्षेत्र में यथासंभव मदद के लिए पहुंचेगी।

चौबीसों घंटे खुला रहेगा कंट्रोल रूम

हर साल राजधानी में जल भराव की दिक्कत सामने आती है। मानसून ने अभी पूरी तरीके से दस्तक नहीं दी है। लेकिन निगम ने चौकसी बरतते हुए कंट्रोल रूम का गठन कर दिया है। मेयर विनोद चमोली के अनुसार कंट्रोल रूम में क्भ् कर्मचारियों की तैनाती की गई है। जिसमें दो नोडल अधिकारी, एक सेनेटरी इंस्पेक्टर, तीन सुपरवाइजरों के साथ बाकी कर्मचारी हर वक्त मुस्तैद रहेंगे। बताया गया है कि जरूरत पड़ने पर एक जेसीबी व टैक्टर ट्रॉली भी निगम कंपाउंड में हर वक्त तैनात रहेगी। दावा किया गया है कि कंट्रोल रूम ख्ब् घंटों खुला रहेगा। हालांकि इधर भाजपा की पार्षद अमिता सिंह का कहना है कि कंट्रोल रूम तो हर साल गठित किया जाता है। लेकिन जरूरत पड़ने पर कंट्रोल रूम का फोन तक नहीं उठता है। इसलिए निगम प्रशासन को अभी से कंट्रोल रूम पर पैनी निगाह रखनी होगी।