पर्दे पर पांच पति रखने वाली 'द्रौपदी' का असल में भी था एक्‍स्‍ट्रा मैरिटल अफेयर
कैसे बनी द्रौपदी
रूपा गांगुली 25 नवंबर, 1966 को बंगाल में जन्मी थीं। कोलकत्ता से ही स्कूली और कॉलेज की शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने अभिनय की राह पकड़ी। गांगुली ने अनिल कपूर अभिनीत फिल्म साहेब (1985) से बतौर एक बाल अभिनेत्री शुरुआत की। उनकी दूसरी भूमिका मलयालम फिल्म इथिले इनियम वारु (1986) में ममूटी के साथ बतौर मुख्य अभिनेत्री थी। हालांकि बी. आर. चोपड़ा के पौराणिक टीवी श्रृंखला महाभारत (1988) में एक मुख्य अभिनेत्री के रूप में,द्रौपदी की अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बाद, वे तुरंत प्रसिद्ध हो गयी और इसके परिणामस्वरूप उन्हें मृणाल सेन की एक दिन अचानक (1989) में अभिनय का मौका मिला।

पर्दे पर पांच पति रखने वाली 'द्रौपदी' का असल में भी था एक्‍स्‍ट्रा मैरिटल अफेयर
रूपा गांगुली के अफेयर
रूपा गांगुली ने साल 1992 में ध्रुबो मुखर्जी से शादी की थी लेकिन उनके विवाहोत्तर संबंध की वजह से उनकी यह शादी साल 2006 में टूट गई। रूपा ने एक टीवी शो में यह स्वीकारा था कि महाभारत के दौरान उनका एक कलाकार के साथ विवाहोत्तर संबंध बना था। साथ ही उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि अपने प्रेमी के साथ रहने के बावजूद वह अपने पति और बच्चे से प्यार करती हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk