प्रयाग संगीत समिति में दीक्षांत समारोह का शनिवार को होगा आयोजन

ALLAHABAD: प्रयाग संगीत समिति के दीक्षांत समारोह का आयोजन शनिवार को किया जाएगा। इसमें समिति के देश व विदेशों में स्थित केन्द्रों से संगीत साधना करने वालों को डिग्री वितरित की जाएगी। दीक्षांत समारोह के आयोजन को लेकर शुक्रवार को समिति की ओर से आयोजित प्रेस कांफ्रेस में सचिव अरुण कुमार ने विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने दीक्षांत समारोह के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर भी विस्तार से चर्चा की।

एक मार्च से संगीत प्रतियोगिता

प्रयाग संगीत समिति की ओर से एक मार्च से संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। सचिव ने बताया कि प्रतियोगिता की शुरुआत एक मार्च को होगी और दस मार्च तक चलेगी। जिसमें चार साल से तीस साल आयु वर्ग के प्रतिभागी शामिल हो सकते हैं। प्रतियोगिता का आयोजन दो पालियों में होगा। सुबह और शाम के पालियों में अपने क्षेत्र में ख्याति प्राप्त कर चुके आर्टिस्ट इसमें निर्णायक की भूमिका में होंगे। उन्होंने बताया कि 13 से 17 मार्च तक अखिल भारतीय संगीत सम्मेलन का आयोजन समिति की ओर से किया जा रहा है। इसमें पहली बार 50 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों को गोल्डेन ग्रुप में इंट्री दी जाएगी।