ALLAHABAD: होली से पहले घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर चल रही कार्रवाई में शुक्रवार को धूमनगंज स्थित शुभि गैस एजेंसी से क्म् सिलेंडर जब्त किए गए। इनमें नौ सिलेंडर में एक से दो किलो गैस कम पाई गई। इनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया जा रहा है। पालीटेक्निक के सामने दुकानों में घरेलू सिलेंडर का उपयोग व्यवसायिक तौर करते हुए पाया गया। संगम गैस सर्विस में अनियमित वितरण का मामला सामने आया है। जिसके चलते बैकलॉग भी अधिक मिला है। एजेंसी से इस मामले में स्पष्टीकरण तलब किया जा रहा है। वहीं विजय गैस सर्विस में सिलेंडर तौल में सही पाए गए। सिविल लाइंस एरिया में भी बांट-माप विभाग द्वारा दिनभर कार्रवाई चलती रही। यह जानकारी एडीएम सप्लाई वंश गोपाल मौर्य ने दी है।