बेटे ने पुलिस को दी थी लूट की सूचना

बेटे पर ही लगा दिया आ‌र्म्स एक्ट

आगरा। थाना सिकंदरा पुलिस पर महकमें में एक कर्मचारी ने उसके साथ गलत करने का आरोप लगाया है। उसने सिकंदरा पुलिस द्वारा लाइसेंसी बंदूक को पुलिस जब्त करना चाहती है जबकि उसके पास इसका लाइसेंस है। पीडि़त आईजी से गुहार लगा चुका है। शुक्रवार को पुलिस कर्मी डीआईजी के पास मदद की गुहार लगाने आया था।

बेटे ने दी थी लूट की सूचना

पीपी नगर सिकंदरा निवासी पुलिसकर्मी मथुरा में तैनात है। घटना जुलाई 2013 की है। उस दौरान दोपहर में पुलिस कर्मी के बेटे ने सिकंदरा पुलिस को लूट की सूचना दी थी। वह शिकायत करने थाने आया तो पुलिस ने उससे ही सवाल जबाव कर लिए। उसे थाने में बैठा लिया। पुलिस ने उसे असलहे के साथ पकड़ लिया। इतना ही नहीं उस पर आ‌र्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर दिया।

पीडि़त लगा रहा गुहार

पुलिसकर्मी के मुताबिक उसकी बंदूक लाइसेंसी है। उसने अपनी सुरक्षा के लिए लाइसेंस करवाया था। उसका कहना है कि उसका कोई अपराध नहीं है और न ही बंदूक से कोई अपराध कारित किया गया है। बेवजह सिकंदरा पुलिस बंदूक जमा कराने के लिए दबाव बना रही है। बार-बार पत्र आने से उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा दाव पर लगी है। डीआईजी महेश मिश्र ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।