RANCHI: अगर आपके दांतों के बीच भी गैप है और इस वजह से इंसल्ट फील होती है तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। चूंकि रिम्स में कॉस्मेटिक फीलिंग शुरू हो चुकी है। जहां फ्री में आपके दांतों के बीच गैप को भरने का काम किया जा रहा है ताकि दांत खूबसूरत दिखे। इतना ही नहीं, टेढ़े-मेढ़े दांतों को भी शेप देने में कॉस्मेटिक फीलिंग कारगर साबित होगी। इसी के लिए प्राइवेट डेंटल क्लीनिक में एक हजार से लेकर दो हजार रुपए तक वसूले जाते हैं। जबकि रिम्स में मरीजों को इसके लिए एक रुपए भी खर्च नहीं करना होगा।

लेजर से होगा ट्रीटमेंट

डेंटल कंजर्वेटिव डेंटिस्ट्री डिपार्टमेंट में लेजर से दांतों का ट्रीटमेंट होगा। इससे दांतों के बीच गैप को भरा जाएगा। जो बिल्कुल दांत के कलर का होगा। इससे यह पता लगाना मुश्किल होगा कि दांतों के बीच कितना गैप था। फिलहाल फीलिंग की सुविधा डेंटल के मरीजों को डिपार्टमेंट में बुधवार और शुक्रवार को मिल रही है। जल्द ही इसे बढ़ाने की भी योजना बनाई जा रही है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका फायदा मिल सके।

पीले दांत भी चमकेंगे

झारखंड के पानी में आयरन और फ्लोराइड की मात्रा अधिक होने के कारण लोगों के दांत पीले हो जाते हैं। इससे लोग खुलकर मुस्कुराने से भी बचते हैं। ऐसे में उनकी समस्या का भी समाधान लेजर टेक्निक से किया जाएगा। इसके तहत पीले दांतों को चेक करने के बाद उसपर लेयर चढ़ाया जाएगा। इससे पीले दांत भी चमचमा उठेंगे।

वर्जन

हमारे यहां कॉस्मेटिक फीलिंग ट्रीटमेंट फ्री में उपलब्ध है। जूनियर डॉ। श्वेता और डॉ। अनुभूति भी पेशेंट्स को ट्रीटमेंट दे रहे हैं। फिलहाल वीक में दो दिन यह सुविधा मिल रही है। जल्द ही इसे बढ़ाया जाएगा।

डॉ। सुमित मोहन, डेंटल कंजर्वेटिव, रिम्स डेंटल