- कई वार्डो में एक सप्ताह से अलाव की लकड़ी न भेजने का काम है बंद

- कंप्लेन लेकर नगर निगम के स्टोर पहुंचे पार्षद श्याम यादव

द्दह्रक्त्रन्य॥क्कक्त्र : नगर निगम में भोजपुरिया अंदाज में अपनी बात रखने वाले वार्ड नं 8 नंदानगर के पार्षद श्याम यादव वेंस्डे को अपने अंदाज में हंगामा किया। स्टोर इंचार्ज नर्वदेश्वर पांडेय से कहा कि साहब 1 जनवरी से हमरे वारड में लकड़ी नहीं आइल बा। जिस पर इंचार्ज ने कहा कि आज लकड़ी चली जाएगी। इस पर कहा कि नहीं हम आइल बानी तो साहब कुछ लेकर जाइब। लकड़ी हमके चाही, नहीं त यहीं हम बैठब और लिट्टी चोखा बनाइब। श्याम यादव की बात पर उपस्थित लोग हंसने लगे। एक घंटे तक श्याम यादव अपनी बात रखते रहे। इस दौरान उन्होंने कई अन्य वार्डो में भी लकड़ी न भेजने की बात की। उन्होंने नगर निगम के अफसरों पर भीगी लकड़ी भेजने का भी आरोप लगाया। इंचार्ज ने कहा कि बारिश होने के कारण लकड़ी नहीं भेजी जा रही थी। अब जैसे-जैसे पार्षद बता रहे हैं, उनके यहां लकड़ी भेजी जा रही है।