-मेयर पद से करीब दो गुना अधिक वोट बीजेपी पार्षदों को मिले -मेयर में जहां 12,757 वोट का अंतर तो पार्षद में 24,637 वोटों का अंतर BAREILLY: मेयर सीट पर हार से बौखलाई सपा काउंटिंग और ईवीएम पर सवाल खड़े करते हुए दावा कर रही है कि कई ऐसे वार्ड हैं, जहां पार्षद पद में सपा को अधिक वोट मिले, लेकिन उन्हीं वार्ड में मेयर पद के लिए बीजेपी को अधिक वोट कैसे मिले। इसी तर्क को आधार बनाकर सपा नेता ईवीएम में गड़बड़ी के आरोप लगा रहे हैं। हालांकि, चुनाव रिजल्ट इन आरोपों को धता बता रहे हैं। बीजेपी को सिर्फ मेयर पद पर ही नहीं बल्कि पार्षद पद के लिए मेयर से करीब दो गुना अधिक वोट मिले हैं। जहां मेयर पद पर बीजेपी की जीत 12,757 वोटों से हुई तो वहीं पार्षद के पदों पर बीजेपी को कुल 24,638 वोट अधिक मिले हैं। दोनों पार्टियां को मिले कम वोट -मेयर पद पर पब्लिक ने सिर्फ चार पार्टियों को ही वोट दिए हैं। जिसकी वजह से ईवीएम के वोट में बीजेपी को 1,39,006 वोट मिले हैं, तो हारी हुई पार्टी सपा को 1,24,249 वोट मिले हैं। वहीं पार्षद चुनाव की बात करें तो बीजेपी को 80 में से 77 वार्ड में 91,566 वोट मिले हैं। जबकि सपा को 79 सीटों पर 76,929 वोट मिले हैं। बीजेपी तीन सीट चकमहमूद, रबड़ी टोला और नई बस्ती पर और सपा एक सीट जनकपुरी पर चुनाव नहीं लड़ी। इन सभी सीटों पर दोनों ही पार्टियों को एक तरफा वोट मिले हैं। इससे साफ है कि निर्दलीयों ने यहां जमकर सेंध लगाई है। 13 सीटों पर निर्दलीय जीतने में सफल भी रहे हैं। 47 वार्डो में बीजेपी आगे यदि वार्ड वाइज भी देखा जाए तो 80 में से 47 वार्डो पर बीजेपी को सपा से अधिक वोट मिले हैं, जबकि सपा 29 वार्डो पर ही अधिक वोट पा सकी है। तीन वार्ड पर बीजेपी नहीं लड़ी है तो सपा को एक तरफा वोट पड़े हैं, इसी तरह से जिस सीट पर सपा नहीं लड़ी है, उस पर बीजेपी को एक तरफा वोट मिले हैं। वोटों का धार्मिक ध्ाु्रवीकरण मेयर और पार्षद दोनों चुनावों में वोटों की धु्रवीकरण हुआ है। हिंदू बाहुल्य एरिया में हिंदुओं को जमकर वोटिंग हुई हैं, तो वहीं मुस्लिम बाहुल्य एरिया में सपा के पक्ष में अधिक वोटिंग हुई है। बाकी वोट कांग्रेस और बसपा में बंट गया है। मढ़ीनाथ, सुभाषनगर, छोटी बिहार, मॉडल टाउन, संजय नगर समेत 28 वार्ड ऐसे हैं, जहां बीजेपी को एक तरफा वोट मिला है, ये सब हिंदू बाहुल्य वार्ड माने जाते हैं। इसी तरह से कटघर, इंग्लिशगंज, फरीदापुर चौधरी, रहपुरा चौधरी, कांकरटोला समेत 19 वार्डो में सपा को अधिक वोट मिले हैं। वार्ड वाइज वोटों की तुलना वार्ड बीजेपी सपा 1 बिहारीपुर सिविल लाइन्स 658 380 2 जाटव पुरा 828 901 3 छोटी बिहार 1385 270 4 शुगर फैक्ट्री 791 1172 5 नेकपुर 730 481 6 नवादा शेखान 951 503 7 वीर भट्टी 862 348 8 मॉडल टाउन 2644 391 9 नौमहला 480 237 10 बड़ी बिहार 1092 480 11 कटराचाद खां 1600 556 12 सिठौरा 1035 994 13 शांति बिहार 1453 873 14 ब्रहमपुरा 1639 293 15 हजिया पुर 735 1678 16 संजयनगर 1868 829 17 हरूनगला 1891 257 18 रेलवे कालोनी 237 176 19 कंजादासपुर 1037 1315 20 आजमनगर 949 1703 21 सूुभाषनगर 2139 577 22 खलीलपुर 1037 815 23 इंद्रा नगर 2400 194 24 मौला नगर 1111 885 25 मढ़ीनाथ 1068 422 26 आईवीआरआई 643 756 27 मथुूरा पुर 1769 788 28 फरीदपुर चौधरी 361 1640 29 रहपुरा चौधरी 1265 1884 30 स्वाले नगर 1648 327 31 कटघर 783 1634 32 गांधी उद्यान 1824 502 33 बनखंडी नाथ 1530 1766 34 परतापुर चौधरी 163 1007 35 रामपुर बाग 1270 1353 36 जौहर पुर 1565 1342 37 नदौसी 1649 576 38 बेनीपुर चौधरी 616 1262 39 कांकर टोला 521 2365 40 सहसवानी टोला 1092 914 41 बिहारीपुर मौमारान 1470 1398 42 चौधरी मौहल्ला 819 1671 43 आकाश पुरम 1507 1616 44 मलूकपुर 1140 807 45 महेशपुर अटरिया 452 1347 46 गाँधीपुरम 1911 480 47 किला छावनी 937 402 48 जोगी नवादा 1154 824 49 शास्त्री नगर 1135 345 50 जनकपुरी 3219 51 नगरिया परीक्षित 1187 255 52 बानखाना 891 2091 53 रोहली टोला 1431 2041 54 भूड़ 2085 992 55 सौदपुर हाकिन्स 1975 934 56 कुंवरपुर 1348 489 57 फाल्तूनगंज 1279 287 58 गुलाबनगर 1241 1167 59 सरनिया 691 1074 60 शाहदाना 2321 928 61 कानून गोयान 2073 844 62 चकमहमूद 664 1950 63 साहूकारा 1457 377 64 सिकलापुर 985 379 65 सुरेश शर्मा नगर 828 1031 66 बजरिया पूरनमल 932 708 67 आवास विकास 2631 443 68 खन्नू मो। 811 789 69 शाहबाद 1113 2149 70 पीर बहोड़ा 804 959 71 नई बस्ती 1396 72 आलमगिरी गंज 1018 552 73 विधौलिया 137 1627 74 घेर शेख मिठ्ठू 74 1962 75 एजाजनगर 77 1945 76 इग्लिश गंज 37 1242 77 सौदागरान 2238 223 78 सूफीटोला 175 1996 79 चक महमूद 1001 80 रबड़ी टोला 1362 कुल 91566 76929