लोकसभा उपचुनाव

गोरखपुर सीट

19वें राउंड की गिनती के बाद सपा उम्मीदवार 28737 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां सपा के प्रवीण निषाद को 293153 तथा भाजपा के उपेंद्र शुक्ला को 264416 मत मिले हैं। गोरखपुर में 43 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था। गोरखपुर सीट के लिये 10 उम्मीदवार मैदान में हैं। गोरखपुर सीट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विधान परिषद की सदस्यता ग्रहण करने के बाद त्यागपत्र देने के कारण खाली हुई थी।

फूलपुर लोकसभा

22वें राउंड की मतगणना के बाद सपा प्रत्याशी नागेंद्र पटेल को 2,38,933 वोट मिले। जबकि भाजपा उम्मीदवार कौशलेंद्र पटेल को कुल 2,08,128 वोट प्राप्त हुए। इस हिसाब से नागेंद्र पटेल इस राउंड तक 30,805 वोटों से आगे रहे। वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार अतीक अहमद को 33,818 और कांग्रेस के मनीष मिश्र को 11,934 वोट मिले। बतादें कि फूलपुर सीट पर 22 उम्मीदवार मैदान में हैं। फूलपुर सीट उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य के  विधान परिषद की सदस्यता ग्रहण करने के बाद त्यागपत्र देने के कारण खाली हुई थी। बता दें कि फूलपुर उपचुनाव के लिए 37.4 फीसदी मतदान हुआ है।  

अररिया लोकसभा

समाचार लिखे जाने तक अररिया सीट से आरजेडी के सरफराज आलम 23187 वोटों से आगे चल रहे हैं। सरफराज को 333050 मत मिले हैं, जबकि भाजपा के प्रदीप सिंह को 309863 मत मिले हैं। वहीं बिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर सभी की निगाहें हैं। अररिया लोकसभा सीट आरजेडी उम्मीदवार सरफराज आलम के पिता और सांसद तस्लीमुद्दीन के निधन के बाद खाली हुई थी। बिहार की सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एनडीए के साथ आने के बाद यह पहला उपचुनाव है।

विधानसभा उपचुनाव

वहीं विधानसभा उपचुनाव में जहानाबाद, भभुआ सीट पर नतीजे साफ हो गए हैं। भाजपा प्रत्याशी रिंकी रानी पाण्डेय ने कांग्रेस के शम्भू पटेल को 15 हजार से अधिक मतों से हरा दिया है। वहीं, जहानाबाद से राजद के सुदय यादव करीब 35 हजार वोट से जीत चुके हैं।

पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर को महिला की लाश के कपड़ों में मिली लाखों की ज्वैलरी! लौटाकर, पेश की मिसाल

National News inextlive from India News Desk