Suicide करने वाले couple के परिजनो ने कहा, दोनों के इश्क का पता ही नहीं था

18 फरवरी को कमलेश और रुची निकले थे साथ, संगम में मिली थी दोनों की body

ALLAHABAD: कॉलेज वाला इश्क था। फिर भी दोनों पढ़ाई को लेकर सीरियस थे। एक सिविल सर्विसेज की तैयारी कर था तो दूसरी ग्रेजुएशन कम्प्लीट करने वाली थी। दोनों में इश्क हुआ तो मिलना-जुलना बढ़ गया। इस दौरान दोनों बेहद करीब आ गए। इसके बाद उन्होंने साथ जीवन बिताने के लिए परिवार-समाज से लड़े बिना ही जान देने का फैसला ले लिया। दोनों की मौत से दोनों परिवारों का झटका लगा है। दोनो परिवार के सदस्य अब कह रहे हैं कि उन्हें इस रिश्ते की भनक ही नहीं थी।

College में हुई थी मुलाकात

मंगलवार को संगम तक पर स्थित पुलिस चौकी के पीछे के एरिया में एक कपल की बॉडी उतराई हुई मिली थी। युवक जींस शर्ट में था तो युवती सलवार शूट में। खास बात यह थी कि दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए थे। दोनो के पास अपना-अपना मोबाइल मिला था। आशंका तो तभी हो गई थी कि दोनो ने साथ जीने का मौका नहीं मिला तो साथ मौत को गले लगा लिया। देर रात मोबाइल के चलते दोनों की पहचान भी हो गई। लड़का नैनी का रहने वाला कमलेश कुमार यादव था। लड़की कीडगंज की रहने वाली रुची यादव थी।

दावत जाने के लिए निकला था

नैनी एडीए कालोनी के रहने वाले श्याम बाबू शिक्षा विभाग में कर्मचारी हैं। उनके पांच बेटों में कमलेश तीसरे नम्बर का था। वह सिविल सर्विसेज की तैयार कर रहा था। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे छोटे भाई सर्वेश ने बताया कि 18 फरवरी को कमलेश ने दावत में जाना बताया था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा, तो उसकी फिक्र सताने लगी। उसके फ्रेंडस और रिलेटिव्स से उसके बारे में पूछा गया लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस से घटना की जानकारी मिलने पर सभी अवाक रहे गए। किसी ने सोचा भी नहीं था कि बड़ा भाई ऐसा भी कुछ कर सकता था।

रुची के परिवार में भी मातम

कमलेश की मौत से जहां उसके परिवार वाले गुमसुम थे। कुछ ऐसा ही रुची के परिवार के लोगों के साथ भी था। कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं था। पोस्मार्टम हाउस पहुंचे परिवार के लोगों के आंखों से आंसू निकल रहे थे। मृतका दो बहनों व एक भाई में बड़ी थी। इस साल उसका स्नातक फाइनल इयर था। बताया जाता है कि नैनी स्थिति नंद किशोर डिग्री कालेज में पढ़ाई के दौरान कमलेश और रुची की मुलाकात हुई और दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे। अचानक दोनों की मौत ने दोनों परिवार के लोगों को हिलाकर रख दिया।