एक बाइक पर जा रहे थे महिला समेत तीन लोग

अनियंत्रित बाइक डिवायडर से टकराई, दो की मौत

आगरा। थाना एत्मादउद्दौला टेढ़ी बगिया से होली मनाने गए दंपत्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दो मौतों से होली के दिन परिवार में कोहराम मच गया।

गांव गए थे होली मनाने

टेढ़ी बगिया निवासी 36 वर्षीय सुभाष पुत्र स्व। सुरेंद्र कुमार मूल रूप से टूंडला जैन गली का रहने वाला था। वह डिश का काम करता था। शुक्रवार की सुबह वह अपने बहनोई मोती लाल व पत्‍‌नी 30 वर्षीय शबीना उर्फ रेखा के साथ बाइक से गांव गया था। दोपहर एक बजे के तीनों वापस लौट रहे थे। बाइक सुभाष चला रहा था। बाइक जैसे ही छलेसर से निकली वैसे ही बाइक अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित होकर बाइक तेजी से डिवायडर से टकराई। सुभाष हेलमेट नहीं पहना था। उसका सिर डिवायडर से टकरा कर टेड़ा हो गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। मौके पर भीड़ जमा हो गई।

दोनों की थी दूसरी शादीदुर्घटना के बाद पुलिस ने पत्‍‌नी और बहनोई को उपचार के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया। पत्‍‌नी की उपचार के दौरान मौत हो गई बहनोई की हालत स्थिर बनी हुई है। दो मौतों से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि दोनों की दूसरी शादी थी। शबीना गर्भवती थी। उसके पहले से पांच बच्चे हैं। जबकि सुभाष की पहली पत्‍‌नी से एक बेटा, एक बेटी हैं। पुलिस के मुताबिक बहनोई के पैर में चोट आई है।