-सौ एकड़ में बनाया जाएगा गौ सदन

-1 करोड़ 20 लाख में बनेगा गौ सदन

<-सौ एकड़ में बनाया जाएगा गौ सदन

-क् करोड़ ख्0 लाख में बनेगा गौ सदन

BareillyBareilly:

गाय, बछड़ों व अन्य छुट्टा जानवरों की तस्करी करना अब आसान नहीं होगा। इसकी सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन की ओर से गौ सदन बनाया जाएगा। गौ सदन बनाने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से जिला प्रशासन को बजट मुहैया कराया जा चुका है। गौ सदन के निर्माण में मनरेगा से भी सहयोग लिया जाएगा। एक सप्ताह के भीतर स्थानों का सर्वे कर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

सौ एकड़ में बनेगा गौ सदन

छुट्टा जानवरों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन की ओर से गौ सदन सौ एकड़ में बनाया जाएगा। इसमें जानवरों के लिए चारागाह व अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। गौ सदन का निर्माण कार्य मनरेगा के तहत कराया जाएगा।

प्वाइंटर--

-तीन हजार से अधिक जानवर रखने की व्यवस्था।

-हरे चारे की रहेगी सुविधा।

-फ्0 से अधिक कर्मचारियों को इनकी देखरेख में लगाया जाएगा।

-सामाजिक संस्थाओं से भी ली जाएगी मदद।

-गौ सदन में पर्यावरण की सुरक्षा के लिए किया जाएगा पौधरोपण।

एक करोड़ ख्0 लाख में निर्माण

छुट्टा जानवरों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन की ओर से गौ सदन का निर्माण एक करोड़ ख्0 लाख रुपये से कराया जाएगा। प्रदेश सरकार की ओर से जिला प्रशासन को बजट उपलब्ध कराया जा चुका है। सीडीओ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि जमीन की तलाश शुरू हो गई है। सीडीओ की अध्यक्षता में गौ सदन बनाने के लिए मीरगंज और नवाबगंज ब्लाक में जमीन का सर्वे मंडे को किया जा चुका है।

स्वेच्छा से भी छोड़ सकेंगे जानवर

चारा के अभाव व अन्य कारणों से जो पशुपालक जानवरों को छुट्टा छोड़ देते हैं वह भी इस गौ सदन में अपने जानवरों को स्वेच्छा से छोड़ सकेंगे। इसके लिए उनको कोई शुल्क भी नहीं देना पड़ेगा।

इन जानवरों को रखा जाएगा

गौ सदन में गाय और बछड़ों को प्राथमिकता के आधार पर रखा जाएगा। इसके अलावा भैंस, घोड़ा, ऊंट, बकरी, भेड़ को भी यहां रखा जाएगा।

गाय व बछड़ों को लोग किसी न किसी कारण से छोड़ दे रहे हैं। जिससे फसलों के साथ गौ तस्करी भी बढ़ती जा रही है। इनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो इसके लिए गौ सदन बनाया जा रहा है। जिले में दो स्थानों का सर्वे किया जा चुका है जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

सत्येंद्र कुमार, सीडीओ