-मोबाइल पर मनाएं अपनी दीपावली उत्सव को खास

-गूगल प्ले स्टोर ने लॉन्च किए दीपावली अप्लिकेशन

-पटाखों से लेकर दीपावली पूजन तक के ऐप्स हैं मौजूद

DEHRADUN : दीपावली के पावन पर्व पर दीयों की जगमगाती रोशनी के बीच आतिशबाजी का अपना अलग ही मजा होता है। फुलझड़ी और अनार की जगमग रोशनी और पटाखों की आवाज के बीच दिवाली (दीपावली) का उल्लास डबल हो जाता है। आपने अब तक इन आतिशबाजियों का खूब लुत्फ उठाया होगा, लेकिन यह मजा अब आप ऑनलाइन भी उठा सकते हैं।

मोबाइल पर हैं ढेरों अप्लीकेशन

आजकल लगभग हर काम मोबाइल पर ही होता है। अप्लीकेशंस की दुनिया ने हमारी दुनिया बदल दी है। आपकी दीपावली को और सेफ, मजेदार, शानदार और यादगार बनाने के लिए कई ऐप हैं। रंगोली बनाने से लेकर लक्ष्मी पूजन तक, हर काम के लिए मोबाइल ऐप हैं। ऐसी ही कुछ एप्स के बारे में हम बता रहे हैं जिन्हें गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है।

Diwali Crackers

आप पटाखे भी चलाएंगे और पॉल्यूशन भी नहीं होगा। इस ऐप में आप वर्चुअल पटाखे चला सकते हैं। आवाज सुनकर अहसास ही नहीं होगा कि पटाखा मोबाइल पर चला है। ऐप में आप कई तरह के पटाखे चला सकते हैं। रॉकेट से लेकर चकरी तक यहां सबकुछ है। बच्चों को ऐप बहुत पसंद आएगी। वे रियलस्टिक पटाखे भी चला सकेंगे और उन्हें कोई नुकसान भी नहीं होगा। फोन को दीपावली टच देने के लिए इसमें मैजिक टच वॉलपेपर भी हैं।

Diwali Greetings

दीपावली खुशियां मनाने और बांटने का फेस्टिवल है। अब आपको फॉरवर्ड किए मेसेज से बधाई देने की जरूरत नहीं है। इसे ऐप से आप अपने दोस्तों रिश्तेदारों को हिंदी और इंग्लिश के अलावा कई दूसरी भाषाओं में बधाई दे सकते हैं। इसमें खूबसूरत ग्रीटिंग कार्ड भी हैं। जिनमें साइन भी किए जा सकते हैं। आप एसएमएस और ईमेल शेड्यूल भी कर सकते हैं। मतलब मेसेज अभी सेट कर लें और आपके दिए टाइम पर खुद ही चला जाएगा।

Diwali Puja

दीपावली कभी भी पूजा के बिना पूरी नहीं हो सकती। पूजा की विधि के लिए आपको धार्मिक किताबें खंगालने की जरूरत नहीं है। ऐप में दीवाली की पूजा का आसान तरीका है। साथ ही उस पूरे सामान की लिस्ट भी है जिसकी जरूरत पूजा के वक्त आपको हो सकती है। इसमें भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की शानदार तस्वीरें भी हैं। पूजा करने के बाद मोबाइल ऐप में ही आप भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की आरती भी सुन सकते हैं।

Rangoli Designs

दीपावली है तो रंगोली भी बनेगी। इस ऐप कई ऐसे डिजाइन हैं जिन्हें आप इस बार रंगोली बनाने के लिए यूज कर सकते हैं। फूलों से लेकर रंग बिरंगे पक्षियों तक के आकार की रंगोली इस ऐप में आपको मिल जाएगी। डिजाइन बेहद खूबसूरत हैं, लेकिन ज्यादा मुश्किल नहीं हैं। आप मोबाइल पर इस एंड्रॉयड ऐप को देखकर ही इस दीपावली पर इन डिजाइन से अपने घर के बाहर या अंदर रंगोली के दिलचस्प डिजाइन बना सकते हैं।

Delicious Diwali

दीवाली की मिठाई का इंतजार तो साल भर रहता है। बाजार की चीजों में मिलावट की खबरें आती हैं तो महंगाई भी कम नहीं है। इस ऐप में मिठाई से लेकर लजीज खाने की कई रेसिपी हैं जिन्हें आप घर पर ही बना सकते हैं। रेसिपी के साथ खाने की सुंदर तस्वीरें भी हैं। ऐप के जरिए दोस्तों को बधाई भी दी जा सकती है और पटाखों की आवाज भी सुनी जा सकती है। मतलब खूब खाइए और पॉल्यूशन फ्री दीवाली मनाइए।

ईको फ्रैंडली इलेक्ट्रोनिक क्रैकर्स

दीवाली आते ही मन में साज सजावट और धमाकेदार पटाखों की ही तस्वीर बनती है। दीपावली रंग बिरंगी लाइट्स के साथ जश्न का त्यौहार है, लेकिन इस बीच खुशियों के इस महौल में शोर शराबे से भरे बम पटाखे भी जमकर कानों में गूंजते हैं। लेकिन अब इसका भी उपाय मार्केट में आ गया है। टेक्नोलॉजी के इस दौरा में इलेक्ट्रानिक पटाखों ने मार्केट में कदम रखा है। जो न सिर्फ धुएं और बेहिसाब शोर शराबे से निजात देते हैं बल्कि ईको फ्रैंडली भी हैं। बिजली से चलने वाले यह पटाखे लाइट एमिटिंग डायोड की हेल्प से चिंगारी और साउंड सर्किट के जरिए हूबहू पटाखों जैसी ही आवाज देते हैं। इलेक्ट्रोनिक क्रैकर्स का इस्तेमाल न सिर्फ पर्यावरण के लिए बेहतर है बल्कि इसके इस्तेमाल से जलने का भी खतरा नहीं है। हालांकि इनकी कीमत अभी आम पटाखों से थोड़ी ज्यादा है, लेकिन अभी भी लोग इन्हें काफी पसंद कर रहे हैं।