-जिला क्रिकेट संघ की कार्यकारिणी की बैठक में हुआ निर्णय जागरण CHAIBASA: पश्चिम सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ की कार्यकारिणी समिति की बैठक बिरसा मुण्डा क्रिकेट स्टेडियम चाईबासा के एसआर रूंगटा पवैलियन में जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष नन्दलाल रूंगटा की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में गत वर्ष कार्यकारिणी समिति की बैठक की कार्यवाही की सर्वप्रथम सम्पुष्टि की गई। वित्तीय वर्ष 2014-15 का आडिटेड आय-व्यय का लेखा-जोखा को अनुमोदित करने के साथ ही वार्षिक रिपोर्ट-2015 एवं सत्र 2015-16 का क्रिकेट कैलेन्डर का भी अनुमोदन किया गया। बैठक में लिए गए एक महत्वपूर्ण निर्णय के तहत सत्र 2015-16 में जिला क्रिकेट संघ द्वारा जिला नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता संघ के दिवंगत उपाध्यक्ष अशोक कुमार जैन के नाम पर कराने पर सहमति बनी। महासचिव के अनुरोध पर कार्यकारिणी समिति ने सत्र 2014-15 में जेएससीए अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में उल्लेखनीय प्रदर्शन करनेवाले खिलाड़ी को संघ की वार्षिक आमसभा में सम्मानित करने का निर्णय लिया। संघ के अध्यक्ष नन्दलाल रूंगटा के प्रस्ताव पर वार्षिक आमसभा-2015 22 अगस्त को स्थानीय बिरसा मुण्डा क्रिकेट स्टेडियम चाईबासा में संध्या 4 बजे कराने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में संघ के पांचो उपाध्यक्ष बनवारीलाल नेवटिया, डा। विजय कुमार मुधड़ा, प्रकाश कुमार पसारी, सुशील कुमार ¨सधानिया एवं मुकुंद रूंगटा, महासचिव असीम कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष सुप्रियो फौजदार, संयुक्त सचिव अनूप बर्मन, फैज अहमद एवं ओम प्रकाश गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य जितेन्द्र चैबे, आलम अंसारी, राजकुमार मुधड़ा, जयप्रकाश एवं संजीव मल्लिक उपस्थित थे।

-----------

जॉन की रिहाई को 2 को हड़ताल पर जाएंगे मजदूर

CHAIBASA: मजदूर नेता जॉन मिरन मुंडा की रिहाई को लेकर झारखंड जेनरल कामगार यूनियन द्वारा ख् सितंबर को मजदूरों की हड़ताल बुलायी गयी है। इसमें पश्चिमी सिंहभूम के सभी खदान, कारखाना, बीड़ी मजदूर, रेलवे मजदूर एक दिवसीय हड़ताल कर सरकार का चक्का जाम करेंगे। इस संबंध में जिला अध्यक्ष अनुपम सुरीन तथा जिला सचिव मानसिंह तिरिया ने उपायुक्त को पत्र लिखकर जानकारी दी है। उपायुक्त को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि एसीसी प्रबंधन तथा टोंटो थाना प्रभारी ने एक झूठे केस में जोन मिरन मुंडा केा जेल भेज दिया है। हड़ताल के माध्यम से बिना शर्त उनकी रिहाई की मांग की जाएगी।