RANCHI : महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपने घर रांची में हैं। बुधवार की दोपहर वे प्रैक्टिस के लिए जेएससीए स्टेडियम पहुंचे। इसी बीच बारिश शुरू हो गई। वे अपनी बाइक से घर से निकले थे। स्टेडियम पहुंचते ही बारिश ने उन्हें घेर लिया। वो हल्के भींग भी गए। उन्होंने बारिश का भरपूर लुत्फ भी उठाया। वहीं, पानी से बचने के लिए धोनी ने हेलमेट भी लगाया। इस दौरान उन्हें कई फैंस ने घेर लिया और उनकी फोटो क्लिक कर ली।

रांची में मनाएंगे बर्थ डे

महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपने घर में बेटी जीवा और परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। इस बार धोनी अपना बर्थडे 7 जुलाई को रांची में ही मनाएंगे। टीम इंडिया अपनी अगली सीरीज सितंबर-अक्टूबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। तब तक धोनी के रांची में ही रहने की संभावना है। धोनी ने पिछला बर्थ डे भी रांची में ही मनाया था।

पेड़ लगाने का संकल्प

बुधवार को टेण्डर हार्ट विद्यालय परिसर में छात्रों के द्वारा प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने में अपने हर संभव सहयोग का संकल्प लिया गया। विद्यालय की प्राचार्या गार्गी मंजु ने छात्रों को वृक्षारोपण, जल संरक्षण एवं विद्युत का उचित उपयोग आदि के महत्व को बताया एवं प्रदूषण को रोकने तथा प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने वाले अनेक सहायक तत्वों की जानकारी भी दी। विद्यालय के प्रत्येक छात्र के द्वारा पाँच वृक्ष लगाने एवं उनके संरक्षण तथा जल संरक्षण एवं जल के कम से कम उपयोग करने की शपथ ली गई ।