हरभजन को मिली जगह:
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कल सोमवार को खिलाड़ियों के अनुबंध को रिवाइज किया। इस दौरान खराब फॉर्म से गुजर रहे हरफनमौला खिलाडी सुरेश रैना को काफी निराशा हाथ लगी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उनका दर्जा घटा दिया है। इस दौरान  हुए उन्हें वर्ष 2015-16 में ग्रेड बी का अनुबंध प्रदान किया गया है। जब कि इससे पहले उन्हें 2014-15 के लिए ग्रेड ए का अनुबंध दिया गया था। सूत्रों की मानें तो इस बार बीसीआई ने सुरेश रैना को इस अनुबंध लिस्ट से हटा दिया था, लेकिन बाद में इन्हें ग्रेड बी की सूची में शामिल कर लिया है। इसके अलावा वहीं अजिंक्य रहाणे के लिए यह अनुबंध काफी बेहतर साबित हुआ है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उनके अनुबंध दर्जा बढाते हुए उन्हें ग्रेड ए में शामिल कर लिया है। इसके अलावा हरभजनसिंह को इस साल ग्रेड सी सूची में शामिल हुए हैं।

सूची में शामिल खिलाड़ी:

सीनियर पुरुष ग्रेड ए में महेंद्रसिंह धोनी, विराट  कोहली, आर. अश्विन, अजिंक्य रहाणे शामिल हैं। वहीं ग्रेड बी में बीअंबाती रायुडू, रोहित शर्मा, मुरली विजय, शिखर धवन,  भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, ईशांत शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, मोहम्मद शमी, सुरेश रैना आदि शामिल हैं। इसके अलावा ग्रेड सी में अमित  मिश्रा, अक्षर पटेल, स्टुअर्ट बिन्नी, रिधिमान साहा, मोहित शर्मा, वरुण आरोन, कर्ण शर्मा, रविंद्र जडेजा, लोकेश राहुल,  धवल कुलकर्णी, हरभजन सिंह, श्रीनाथ अरविंद आदि को जगह मिली हैं। वहीं सीनियर महिला ग्रेड ए मिताली राज, झूलन  गोस्वामी, हरमनप्रीत कौर, एमडी तिरुषकामिनी और ग्रेड बी स्मृति मंडाना, राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम  यादव, एकता बिष्ट, वेदा कृष्णामूर्ति, निरंजना नागराजन, पूनम राउत आदि शामिल हैं।

inextlive from Cricket News Desk

Cricket News inextlive from Cricket News Desk