- नीदरलैंड में नौकरी करती हैं प्रियंका चौधरी, मेरठ में रहते हैं परिजन

-दो जगह बात चल रही है, रिश्ता तय नहीं हुआ है : नरेश रैना

Ghaziabad/Meerut : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टार और भारतीय टीम के स्तंभ बल्लेबाज सुरेश रैना मेरठ की प्रियंका चौधरी के साथ शादी के सात फेरे लेंगे। दोनों के रिश्तों पर पारिवारिक मुहर लग चुकी है। अप्रैल के पहले सप्ताह में दोनों परिणय सूत्र में बंध जाएंगे। हालांकि रैना के परिवार द्वारा शादी की खबरें छुपाई जा रही हैं, लेकिन सूत्रों की मानें तो शादी की तैयारी गुपचुप तरीके से चल रही है। प्रियंका नीदरलैंड में नौकरी करती हैं। उनके परिजन मेरठ में रहते हैं।

पहले से परिचित

क्8 टेस्ट और फ्क्ख् अंतरराष्ट्रीय वनडे खेल चुके सुरेश रैना गाजियाबाद के राजनगर सेक्टर-क्क् में रहते हैं। उनके पिता मुरादनगर आर्डिनेंस फैक्ट्री में काम करते थे। प्रियंका चौधरी के पिता भी आर्डिनेंस फैक्ट्री में काम करते थे। विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों के परिजन पहले से एक दूसरे से परिचित थे। सुरेश और प्रियंका भी एक दूसरे को पहले से जानते थे, लेकिन छह महीने पूर्व दोनों की नजदीकियां बढ़ गई।

दिल्ली में कार्यक्रम

शादी दिल्ली के एक फार्म हाउस में होगी। शादी की संभावित तिथि फ् अप्रैल बताई जा रही है। सुरेश के बड़े भाई नरेश रैना से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि दो जगह रिश्ते की बात चल रही है, लेकिन रिश्ता तय नहीं हुआ है। उनके मुताबिक ऑस्ट्रेलिया से लौटने के बाद सुरेश रैना स्वयं रिश्ते पर मुहर लगाएंगे।