40 बदमाशों पर इनाम की घोषणा हुई बीते दो महीनों में

17 हजार रुपए रोजाना का घोषित हो रहा इनाम

500 से ज्यादा वांटेड बदमाशों के इनामों में की गई बढ़ोतरी

520 बदमाश जिले में 25 हजार के इनामी

Meerut। पुलिस इनाम से क्राइम कंट्रोल करने की कोशिश कर रही है। अजय हत्या कांड में फरार हाजी गल्ला और मोहित चौधरी तथा दरोगा की पत्नी के कत्ल में फरार शूटर अर्जुन राणा पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। पिछले 2 माह में 40 बदमाशों पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। कुल रकम 10 लाख रुपए है। यानी रोजाना 17 हजार रुपए की घोषणा। अब तक जिले में 520 बदमाश 25 हजार के इनामी हो चुके हैं। एसएसपी मंजिल सैनी के मुताबिक क्राइम का ग्राफ कम करने और बदमाशों पर शिकंजा कसने के लिए इनाम घोषित किया जा रहा है।

कब घोषित होता है इनाम

जब कोई बदमाश क्राइम करके फरार हो जाता है।

बदमाश लगातार क्राइम में लिप्त रहे।

कुर्की के बाद भी गिरफ्तारी न हो रही हो।

बदमाश लगातार रंगदारी की मांग कर रहा हो।

बदमाशों के गैंग

120 गैंग

501 मेंबर

5 गैंग इंटर स्टेट

15 गैंग इंटर डिस्ट्रिक

100 गैंग डिस्ट्रिक

अपराध में एक्सपर्ट

15 गैंग हत्या के

25 गैंग डकैती के

40 गैंग चोरी व लूट

20 गैंग वाहन लूट

जारी हुआ था शासनादेश

गौरतलब है कि तीन महीने पहले प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने शासनादेश जारी किया था। जिसमें कुख्यात अपराधियों पर इनाम राशि घोषित करने के लिए पुलिस अधिकारियों की ताकत बढ़ा दी गई थी। पहले किसी कुख्यात पर एक लाख से अधिक का इनाम घोषित कराने के लिए पुलिस को शासन स्तर पर पैरवी करनी पड़ती थी। अब एडीजी खुद बदमाशों पर इनाम की राशि बढ़ा सकते है।

इतना बढ़ा सकते हैं इनाम

डीजीपी - रु 50 हजार से 2.50 लाख

एडीजी जोन - रु 15 हजार से 1 लाख

आईजी रेंज - रु 10 से 50 हजार

एसएसपी - रु 5 से 25 हजार

इनकी तलाश में पुलिस

1- मोनू गुर्जर, इनाम ढाई लाख

मोनू गुर्जर सैनिक कालोनी कंकरखेड़ा में रहता है। कई मुकदमें दर्ज है। कई सालों से पुलिस की नजरों से बचा है।

2- विनय उर्फ छोटू, इनाम एक लाख

दबथुवा निवासी विनय कुमार उर्फ छोटू को पुलिस नोएडा जेल से सरधना मुंसिफ कोर्ट में पेशी के लिए लाई थी। जहां से वह फरार हो गया।

3- मोनू अछरोड़ा, इनाम एक लाख

परतापुर के अछरोड़ा गांव निवासी कालीचरण का बेटा है। नौ जनवरी 2015 को मोनू पेशी के दौरान सिविल लाइन थाने की सीताराम पुलिया से पुलिस पर फाय¨रग करते हुए भागा था।

4- नजाकत उर्फ पप्पू, इनाम एक लाख

26 नवंबर 2015 को चर्चित बिलाल हत्याकांड का आरोपी नजाकत उर्फ पप्पू पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था, कई हत्याओं में नामजद है।

5- भूरा, इनाम एक लाख

कई मामलों में वह नामजद है। वांटेड भूरा पर एक लाख का इनाम है।

6- सोनू गुर्जर, इनाम एक लाख

एसपी क्राइम शिवराम यादव का कहना है कि सोनू गुर्जर ने हस्तिनापुर में डबल मर्डर कर दिया था। इसके बाद से वह फरार है

7- इकराम, इनाम एक लाख

2011 में लिसाड़ीगेट में नदीम की हत्या का आरोपी इकराम निवासी खिर्वा सरधना कचहरी में 3 नवंबर को पुलिस कस्टडी से भागा था। अब वह एक लाख का इनामी बदमाश हो चुका है।

वेस्ट यूपी के गैंग

1. मुकीम काला गैंग - 120 शार्प शूटर - शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर

2. राहुल खट्टा गैंग - 44 शार्प शूटर - शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर

3. प्रमोद कुमार गैंग - 80 शार्प शूटर - बुलंदशहर, बागपत, मेरठ

4. सुंदर भाटी गैंग - 70 शार्प शूटर - नोएडा, गाजियाबाद, बागपत

5. अनिल दुजाना गैंग - 22 शार्प शूटर - बुलंदशहर, गाजियाबाद, शामली, सहारनपुर

6. योगेश भदौड़ा गैंग - 69 शार्प शूटर - मेरठ, बुलंदशहर, बागपत

7. उधम सिंह गैंग - 40 शार्प शूटर, मेरठ - बागपत, बुलंदशहर

8. राहुल चिकारा का मिर्ची गैंग - 59 शार्प शूटर - मुजफ्फरनगर, शामली, कैराना

9. धर्मेद्र किरठल गैंग - 20 शार्प शूटर - बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर

10. ज्ञानेंद्र ढाका गैंग - 84 शार्प शूटर - बागपत, बुलंदशहर, बिजनौर

11. विक्की त्यागी गैंग - विक्की त्यागी की मौत के बाद उनके गुर्गो ने यह गैंग बनाया था। जिसमें 20 शार्प शूटर है। मुजफ्फरनगर, शामली में इनका आंतक है।