-संडे को भी बाजार में पकड़कर की थी छेड़छाड़

-दबंग के दुस्साहस से दहशत में दंपति

bareilly@inext.co.in
BAREILLY : एक दबंग ने महिला का जीना दुश्वार कर रखा है। बाजार जाने पर पीछा करता है। मंडे को तो उसने हद ही कर दी। दबंग विवाहिता के घर में घुस आया और तमंचे के दम पर दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर वह धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

आरोपी के खिलाफ एफआईआर

एजाज नगर गौटिया में रहने वाल युवक ने बताया कि वह प्राइवेट जॉब करता है। एजाज नगर गौटिया में ही छप्पर वाली मस्जिद के पास रहने वाले शानू आए दिन युवक उसका पीछा करता है। उस पर भद्दी टिप्पणियां करता है। संडे को शानू ने महिला को बाजार में रोक लिया और छेड़छाड़ करने लगा। वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। चूंकि पत्‌नी का मामला था इसलिए युवक ने पुलिस से शिकायत नहीं की। मंडे की शाम को महिला घर पर अकेली थी। पति घर के बाहर खड़ा था दोनों बच्चे अपनी नानी के यहां गए हुए थे। आरोप है कि शाम करीब सात बजे करीब शानू युवक के घर में घुस आया। तमंचे की दम पर महिला को कमरे में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी दौरान महिला ने शोर मचा दिया। जिस पर वह खड़ा हुआ। बाहर खड़ा पति आवाज सुनकर जब तक अंदर आया शानू भाग चुका था। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी शानू को तलाश किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। महिला की तहरीर पर बारादरी पुलिस ने शानू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। शानू की हरकतों को लेकर दंपत्ति खासे परेशान हैं। उन्होंने जल्द से जल्द शानू को गिरफ्तार करने की मांग की है।