RANCHI डोरंडा थाना क्षेत्र के हिनू स्थित गीता ड्रेसेज में गुरुवार को अहले सुबह अज्ञात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर वहां से 8क् हजार रुपए नकद चुराकर चलते बने। चोर की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस बाबत दुकान के मालिक सुनील अग्रवाल ने डोरंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

न्यू मार्केट में गांजा बेचते दो अरेस्ट

सुखदेवनगर थाना पुलिस ने न्यू मार्केट में गांजा बेचने के आरोप में दो लोग संतोष उरांव और नंदलाल उरांव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने दोनों के पास से गांजे की पुडि़या भी जब्त की है। दोनों लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के ि1नवासी है।

लापता दोनों सहेलियां घर लौटी

रांची यूनिवर्सिटी की सोशियोलॉजी की स्टूडेंट कुलसुम परवीन और उसकी सहेली नीलू गुरुवार को अपने घर लौट आई है। दोनों मंगलवार से कालेज जाने की बात कहकर घर से निकली थी और बुधवार तक अपने घर नहीं लौटी थी। दोनों सहेलियों ने बताया कि वे लोग अपनी मर्जी से घर से चले गए थे। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। गौरतलब हो कि कुलसुम परवीन पत्थलकुदवा में अपने पैरेंट्स के साथ रहती थी। उसकी शादी ख्9 जनवरी को जमशेदपुर के एक युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिनों के बाद उसका पति सऊदी अरब चला गया। इसी बीच मंगलवार को दोनों कॉलेज का बहाना बनाकर घर से निकले और देर रात तक घर नहीं लौटे थे। बुधवार को परिजनों ने थाने पहुंच कर दोनों की बरामदगी के लिए गुहार लगाई थी।

शादी के नाम पर धो्रखा देने के आरोप में जेल

अरगोड़ा थाना पुलिस ने शादी के नाम पर यौन शोषण के मामले में आरोपी अभिषेक मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वह जमशेदपुर का रहनेवाला था। इस बाबत पीडि़त लड़की ने शादी के नाम पर यौन शोषण और गर्भवती होने की बात हटिया डीएसपी निशा मुर्मू को बताई थी। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपी को जमशदेपुर में जाकर धर-दबोचा। उसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।