- चौबेपुर में शनिवार देर रात हुई वारदात, कच्छा बनियान गिरोह पर शक -चार की संख्या में घुसे बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

1ड्डह्मड्डठ्ठड्डह्यद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ

चौबेपुर के बनकट गांव (कटेहर कला) स्थित सिवान में शनिवार की रात चार की संख्या में घुसे बदमाशों ने महिला को बंधक बनाकर 30 हजार नकद समेत एक लाख के गहने लूट लिए। चाबी न देने पर बदमाशों ने महिला को छड़ व पेचकश से हमला कर घायल कर दिया।

महिला की खुल गई नींद

चौबेपुर बाजार के पास बनकट गांव (कटेहर कला) स्थित सिवान में प्रेमशीला गुप्ता तीन कमरों का घर बनवा कर रहती हैं। उनके पति सत्यनारायण गुप्ता की मौत हो चुकी है। रात करीब दो बजे चार की संख्या में बदमाश इनके घर में घुसे। इस दौरान आहट से महिला की नींद खुल गई। घर के बरामदे में सो रही महिला के जगते ही बदमाशों ने उससे आलमारी की चाबी मांगी। पर महिला ने चाबी नहीं दी। जिसके बाद बदमाशों ने उसे छड़ व पेचकश से हमलाकर घायल कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने दरवाजा तोड़कर घर में घुसने के बाद कमरे में रखा बक्सा, अटैची व आलमारी तोड़कर उससे तीस हजार नकद, आभूषण लेकर भाग निकले। डकैत भागते वक्त मोबाइल भी उठा ले गए। भुक्तभोगी महिला को दो बेटे हैं जो शहर में रहकर निजी वाहन चलाते हैं। सुबह घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। बदमाशों ने महिला के पहने गहनों को भी जबरदस्ती उतरवा लिया। छीनानाझपटी में महिला के कान व हाथ में भी चोटें आई हैं।